भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गये पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 31 रन से हरा दिया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये इस पहले टेस्ट मैच में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने है और आज हम आपकों अपने इस खास लेख में इस मैच में बने रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते है एक नजर इस मैच में बने रिकार्ड्स पर :

1. भारतीय टीम की इंग्लैंड की धरती में यह 31वीं हार थी. इससे पहले इंग्लैंड की धरती में भारत ने 58 टेस्ट मैच खेले थे. जिसमे भारत को 30 मैचों में हार मिली थी और 6 टेस्ट मैचों में जीत मिली थी. वही भारत के 21 मैच ड्रा रहे थे.
2. भारतीय टीम इंग्लैंड में कुल 18 दौरे कर चुकी है. जिसमे इस टेस्ट मैच को मिलाकर 14 टेस्ट मैचों में पहला टेस्ट मैच हारी है. सिर्फ एक मैच जीती है और तीन मैच ड्रा रहे है.
3. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी में 149 रन की पारी खेली थी. इंग्लैंड की धरती में विराट की यह सबसे बड़ी पारी है.
4. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी में शतक लगाने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 22 शतक पूरे कर लिए है.

5. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 17 अर्धशतक पूरे कर लिए है.
6. विराट कोहली ने इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 200 से ज्यादा रन बनाये. वह भारतीय खिलाड़ियों में ऐसा कारनामा करने के मामले में पहले नंबर पर आ गये है. विराट 11 बार 200 से ज्यादा टेस्ट मैच में बना चुके है. सचिन और द्रविड़ ने यह कारनामा 10 मैचों में किया था. वही सहवाग ने 9 मैच में ऐसा किया था.
7. विराट कोहली ने इस मैच में दोनों पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाये. वह कप्तान के तौर पर चार टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50 से ज्यादा रन बना चुके है. एमएस धोनी ने भी कप्तान के रूप में चार टेस्ट मैचों की दोनों पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाये थे.
8. विराट कोहली ने कप्तान के रूप में इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 200 से ज्यादा रन बनाये. उनसे पहले नवाब पटौदी ने 1967 में कप्तान के तौर पर 200 से ज्यादा रन बनाये थे.

9. भारतीय टीम के गेंदबाजो ने घर से बाहर पिछले 7 विदेशी टेस्ट मैचों में पूरे 20 विकेट हासिल किये है.
10. सैम कुरेन इंग्लैंड के सबसे युवा खिलाड़ी बने है. जिन्होंने किसी टेस्ट मैच में अर्धशतक भी लगाया है और चार विकेट भी हासिल किये है.
11. इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एलिस्टर कुक पहली बार टेस्ट क्रिकेट की दोनों पारियों में बोल्ड आउट हुए है.
12. एलिस्टर कुक को अश्विन ने 9 बार आउट कर लिया है. कुक को किसी भी स्पिनर ने 9 बार आउट नहीं किया है.
13. विराट कोहली ने इस टेस्ट मैच में बतौर कप्तान 7000 रन भी पूरे किये. उन्होंने यह रन 124 पारियों में ही बना डाले.
14. इंग्लैंड के लिए 2500 रन व 100 टेस्ट विकेट लेने की उपलब्धि बेन स्टोक्स ने इस मैच में हासिल की है. उनसे पहले इंग्लैंड के चार खिलाड़ी और यह उपलब्धी हासिल कर चुके है.
15. जो रूट ने इस मैच में टेस्ट क्रिकेट में अपने 6000 रन भी पूरे किये.
16. जो रूट ने भारत के खिलाफ खेले 12 टेस्ट मैचों में 12 बार 50 से ज्यादा रन के स्कोर अपनी पारी में बनाये है.

The post ENG vs IND: STATS : मैच में बने कुल 16 रिकॉर्ड, टीम की हार के बावजूद कोहली ने बनाये कई विराट रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.