Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: STATS: 5 विकेट लेते ही हार्दिक ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, दुसरे दिन बने कुल 8 रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट का दूसरा दिन का खेल खेला गया. इस दौरान जहाँ एक बार फिर से ड्रामा देखने को मिला. भारत की पहली पारी जहाँ सिर्फ 327 रन पर सिमट गई, वही इंग्लैंड के बल्लेबाज़ भी आज कुछ खास नही कर सके. वही दिन का खेल खत्म होने के समय भारत मजबूत हालात में हैं.

हार्दिक के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज़ हुए फेल 

इससे पहले हार्दिक पांड्या के पांच विकेट की मदद से भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को इंग्लैंड को पहली पारी में 161 रन पर आउट करके अपनी पकड़ बना ली. पहली पारी में 329 रन बनाने वाली भारतीय टीम के लिये पांड्या ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 28 रन देकर पांच विकेट लिये. इंग्लैंड की तरफ से जॉस बटलर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए.

भारत की शुरुआत रही अच्छी 

तीसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन तीसरे सत्र में अपनी दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने दो  विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिया है. ओपनर केएल राहुल 36 रन बनाकर बेन स्‍टोक्‍स के शिकार हुए. हालांकि भारत इस समय इंग्‍लैंड पर 292 रन की बढ़त बना ली है.

जानिए आज कौन से बड़े रिकॉर्ड बने: 

  1. भारत ने आज ट्रेंट ब्रिज में तीसरी बार लीड ली है. इसके अलावा पूरे इंग्लैंड के ग्राउंड में भारत ने सिर्फ एक बार ही लीड हासिल की है.
  2. ट्रेंट ब्रिज में इससे पहले ब्रॉड ने सिर्फ 15 गेंदों में 5 विकेट हासिल किये थे. वही आज हार्दिक ने आज 29 गेंदों में पांच विकेट हासिल किये.
  3. हार्दिक पंड्या सबसे कम गेंदों में पांच विकेट निकलने वाले दुसरे भारतीय गेंदबाज़ बन गए है. उनसे कम  गेंदों में हरभजन सिंह ने पांच विकेट हासिल किये थे.
  4. 1986 के बाद ये पहला मौका है कि जब भारत के सलामी बल्लेबाजों ने विदेशी धरती पर दो बार लगातार 50 रन से ज्यादा की साझेदारी की है.
  5. हार्दिक पंड्या भारत के 7वें ऐसे खिलाड़ी बन गए है, जिन्होंने टेस्ट में पांच विकेट हासिल किये है और शतक बनाया है.
  6. इशांत ने आज कुक को 10वीं बार आउट किया.
  7. पन्त ने आज एक मैच में पारी में पांच कैच हासिल की. इसी के साथ पंत टेस्ट एशिया के एक मात्र ऐसे विकेटकीपर बन गए है,जिन्होंने ये कारनामा किया है.
  8. पन्त भारत के एक मात्र ऐसे विकेटकीपर बन गए है, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में 5 कैच पकड़े.

The post ENG vs IND: STATS: 5 विकेट लेते ही हार्दिक ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, दुसरे दिन बने कुल 8 रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.