Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: STATS: मैच में बने कुल 7 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने जेम्स एंडरसन, आज तक नहीं कर सका कोई दूसरा

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला गया. इस मैच में जहां भारत को एक पारी और 159 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. भारत के बल्लेबाज़ आज भी कुछ ख़ास नही कर सके और पूरी टीम जल्द ही आउट हो गयी. एक बार फिर से इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाजों ने भारत के बल्लेबाजों को कुछ ख़ास करने का मौका नही दिया.

बल्लेबाजों का फ्लॉप शो 

इंग्लैंड- Khabar IndiaTV

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज मुरली विजय खाता खोले बिना जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेटकीपर जॉनी बैरेस्टो को कैच दे बैठे.

विजय के आउट होने के बाद लोकेश राहुल (10) भी एंडरसन की गेंद परआउट हो गए. इसके बाद अजिंक्य रहाणे (13) और कुछ देर बाद चेतेश्वर पुजारा (17) को स्टुअर्ट ब्रॉड ने चलता कर दिया.

उसके बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ खास नही कर सका और पूरी टीम सिर्फ 130 रन पर आलआउट हो गई. टीम इंडिया को इस मैच में 159 रनों से हार का सामना करना पड़ा है.

जानिए कौन-कौन से रिकॉर्ड बने

  • मुरली विजय का एंडरसन के रिकॉर्ड में एक योगदान इस तरह से रहा कि वह उनका शिकार होने वाले 150वें ओपनर रहे. सबसे ज्यादा ओपनरों को पवेलियन भेजने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्ग्रा (150) के नाम पर था.
  •  मुरली विजय का रिकॉर्ड यह रहा कि वह दोनों पारियों में शून्य बनाने वाले छठे भारतीय ओपनर बन गए.
  • मुरली विजय इसके अलावा भारत के दुसरे ऐसे बल्लेबाज़ है, जो टीम का खाता खुले बिना ही दोनों पारियों में डक पर आउट हो गए.
  • एंडरसन ने आज लॉर्ड्स में अपने 100 विकेट पुरे कर लिए. इसके साथ वो एक जगह पर 100 विकेट लेने वाले दुनिया की 5 वें गेंदबाज़ बन गए है/
  • इसके अलावा एक ग्राउंड पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भी एंडरसन दुसरे स्थान पर पहुँच गए हैं.
  • जेम्स एंडरसन इस मैच में विजय को दो बार आउट किया. एक टेस्ट मैच की दो पारियों में एक ही बल्लेबाज़ को आउट करने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज़ बन गए है एंडरसन.
  • टेस्ट क्रिकेट में ये चौथी बार हुआ है कि भारत के दो बल्लेबाज़ डक पर आउट हे है. आज के मैच में कुलदीप और विजय डक पर आउट हुए.

The post ENG vs IND: STATS: मैच में बने कुल 7 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने जेम्स एंडरसन, आज तक नहीं कर सका कोई दूसरा appeared first on SportzWiki Hindi.