भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. आज के दिन एक बार फिर से इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने यादगार संघर्ष दिखाया. इस दौरान बटलर और स्टोक्स ने यादगार पारी खेली.वही बुमराह ने भी यादगार स्पेल किया. तो ऋषभ पन्त समेत कई खिलाड़ियों ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया.
बटलर और स्टोक्स ने खेली यादगार पारी
इंग्लैंड के शुरुआत आज कुछ ख़ास नही रही. टीम के शीर्ष के चार बल्लेबाज़ जल्द आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद बटलर और स्टोक्स ने टीम को संभाला. इस दौरान दोनों ने शतकीय साझेदारी की. इस दौरान बटलर ने अपना शतक पूरा किया. वो 106 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद स्टोक्स भी ज्यादा देर पिच पर नही रुक सके और 62 रन बना के आउट हो गए.
उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ ज्यादा देर पिच पर नही रुक सके. वही दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड ने 9 विकेट खो कर 311 रन बना लिए थे.
जानिए कौन से रिकॉर्ड बने
- कुक 11वीं बार इशांत का शिकार बने. यानि इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इस खिलाड़ी को ईशांत शर्मा ने 11वीं बार आउट किया.
- इशांत दूसरे ऐसे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिसने किसी विरोधी टीम के बल्लेबाज को सबसे ज्यादा बार आउट किया है. ईशांत से पहले भारत के महान गेंदबाज कपिलदेव ने 12 बार पाकिस्तान के मुदस्सर नजर को आउट किया है. इसके अलावा कपिल देव ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच को भी 11 बार आउट किया है.
- जोस बटलर का आज ये टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक था.
- स्टोक्स ने आज अपने टेस्ट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक बनाया.
- इस टेस्ट मैच में पंत और राहुल दोनों ने 6-6 कैचें ली है, ये टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ है कि जब विकेटकीपर और स्लिप के फ़ील्डर ने एक साथ 6-6 कैचें ली है.
- पंत भारत के पहले विकेटकीपर बन गए है, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में 6 कैचें ली है.
- ब्रॉड ने टेस्ट करियर में 3000 रन पूरे कियें. इसके साथ ही वो दुनिया के पांचवें ऐसे खिलाड़ी बन गए है,जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट लियें है और 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं.
- केविन पीटरसन के बाद बटलर दूसरे बल्लेबाज बन गए है,जिन्होंने भारत के खिलाफ दूसरी पारी में शतक लगाया है.
The post ENG vs IND: STATS: चौथे दिन बने कुल 7 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने ऋषभ पन्त appeared first on SportzWiki Hindi.