इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है. तीसरे टेस्ट में पारी की शुरुआत केएल राहुल और शिखर धवन ने की. दोनों ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दी.
भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम

दुसरे टेस्ट से बाहर रहे शिखर धवन ने तीसरे टेस्ट में शानदार वापसी की. उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने रनों का अर्धशतक बना लिया. इसी समय क्रिस वोक्स ने टीम इंडिया को पहला झटका दिया. उन्होंने 35 रनों पर खेल रहे शिखर धवन को आउट कर दिया.
इस झटके से टीम इंडिया उबरी भी नहीं सकी थी कि टीम को दूसरा झटका लगा. क्रिस वोक्स ने दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को 23 रनों पर आउट कर दिया. टीम इंडिया को तीसरा झटका क्रिस वोक्स ने ही लंच से पहले दिया. उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को 14 रनों पर आउट कर दिया.
टीम इंडिया को इस संकट से उबारा कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने. दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 200 रन के पार पहुंचाया.
49वें ओवर में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस सीरीज का दूसरा अर्धशतक जड़ दिया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली का ये 18वां अर्धशतक है. कोहली भी 3 रनों से अपने शतक से चुक गए, वो आदिल रशीद की गेंद पर 97 रन बनाकर आउट हुए. दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने 307 रन बना लिए थे. हालाँकि 6 बल्लेबाज पवेलियन जा चुके है.
जानिये आज कौन से रिकॉर्ड बने
- ऋषभ पंत भारत के 36वें विकेटकीपर बन गए. वहीं, वह पार्थिव पटेल के बाद भारत के दूसरे लेफ्ट हैंडर और पांचवें सबसे युवा विकेटकीपर हैं. चलिए इस पर भी नजर डाल लीजिए.
उम्र नाम साल
17 साल 152 दिन पार्थिव पटेल 2002
19 साल 155 दिन दिनेश कार्तिक 2004
20 साल 127 दिन बी. कुंदरन 1960
20 साल 127 दिन अजय रात्रा 2002
20 साल 318 दिन ऋषभ पंत 2018 - कोहली ने आज टेस्ट क्रिकेट में 18वाँ अर्धशतक लगाए. उनके अलावा रहाणे ने भी अपना 13वाँ अर्धशतक लगाया.
- टेस्ट क्रिकेट में आज दूसरी बार कोहली नर्वस नाइनटीज का शिकार हुए हैं.
- रहाणे ने 81वीं पारी में 3000 रन का आंकड़ा छुआ है. यह उनका 48वां टेस्ट है. रहाणे की ही तरह टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ भी 81 पारियों में ही 3000 टेस्ट रन तक पहुंचे थे. दिलीप वेंगसरकर और विजय मांजरेकर 88वीं पारी में तीन हजार टेस्ट रन तक पहुंचे थे.
- ऋषभ पन्त दुनिया के 12वां ऐसे खिलाड़ी बन गए है, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला रन छक्के से बनाया है.
- विराट कोहली भारत की तरफ से विदेशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए है. उन्होंने गांगुली का 1693 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं.
The post ENG vs IND: STATS: पहले दिन बने कुल सात रिकॉर्ड, शतक से चुकने के बाद भी विराट ने गांगुली को छोड़ा पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.