Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: VIDEO: स्टम्प माइक में रिकॉर्ड हुई विराट कोहली की भारतीय गेंदबाजो और ऋषभ पन्त को टिप्स देते आवाज

टेस्ट क्रिकेट

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंगम टेस्ट के दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 124 रन बना लिए हैं.

इस हिसाब से भारत ने मेजबान पर 292 रनों की बढ़त बना ली है. भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे वहीं इंग्लैंड को उसने 161 रनों पर समेट दिया था. मैच की मौजूदा स्थिति देख भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं.


पिछले दो टेस्ट गंवाने के बाद भारतीय टीम से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद करना बेईमानी लग रही थी . लेकिन नाटिंघम में जिस तरह से भारतीय टीम ने एक यूनिट में प्रदर्शन किया उसकी चौतरफा सराहना हो रही है. मैच के दूसरे दिन जब इंग्लिश बल्लेबाज पहले सेशन में बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्हें देख ऐसा लग ही नहीं रहा था कि इंग्लैंड मात्र 161 रनों पर सिमट कर रह जाएगा. लेकिन प्रशंसा करनी होगी भारतीय गेंदबाजों को जी उन्होनें एक सेशन में 9 विकेट चटका मेजबान टीम को बैकफूट पर धकेल दिया. इसमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का भी रोल बेहद अहम है.

दरअसल, कल जब मेजबान टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही थी तब भारतीय बल्लेबाज विकेट के लिए संघर्ष कर रहे थे. यह सब दूसरे दिन के पहले सेशन में हो रहा था.

सटीक लाइन लेंट के बाद भी भारतीय गेंदबाजों को सफलता हाथ नहीं लग रही थी. तब टीम के कप्तान विराट लगातार अपने गेंदबाजों का हौसलाफजाई करते नजर आ रहे थे.

ऐसा नहीं कि वह किसी एक गेंदबाज के साथ ऐसा कर रहे थे बल्कि सभी गेंदबाजों को सुझाव दे रहे थे. उनके साथ टीम के अन्य खिलाड़ी भी गेंदबाजों का सपोर्ट कर रहे थे जिसका परिणाम हम सब के सामने है.

देखें विराट अपने साथी खिलाड़ियों को कैसे मोटिवेट कर रहे थे… VIDEO 

The post ENG vs IND: VIDEO: स्टम्प माइक में रिकॉर्ड हुई विराट कोहली की भारतीय गेंदबाजो और ऋषभ पन्त को टिप्स देते आवाज appeared first on SportzWiki Hindi.