भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. आज मैच का दूसरा दिन है. मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत मुरली विजय और केएल राहुल ने किया. मैच के पहले ही ओवर में टीम इंडिया को मुरली विजय के रूप में झटका लगा. विजय बिना खाता खोले एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हो गए.
What a start for England – @jimmy9 strikes on the fifth ball of the match – Murali Vijay bowled for a duck – India 0/1!#ENGvIND LIVE
https://t.co/e1I98c7CZY pic.twitter.com/EJWaOvijUX
— ICC (@ICC) August 10, 2018
मुरली विजय के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा और केएल राहुल खेल रहे हैं. लॉर्ड्स के विकेट में असमान उछाल होने के कारण भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिख रहे हैं. अभी तक टीम इंडिया का इस मैच में खाता नहीं खुल सका है वहीं मुरली विजय के रूप में एक विकेट गिर चुका है.
आपको बता दें, मैच का पहला दिन बारिश से धुल गया था. मैच में मौसम ने ऐसा खलल डाला कि पहले दिन टॉस तक नहीं हो पाया था. मिली जानकारी के मुताबित अभी लॉर्ड्स टेस्ट में इंद्र देव का कहर जारी रह सकता है.
खेल के चौथे दिन तेज बारिश होने के अनुमान लगाये जा रहे हैं. हालांकि आज मौसम साफ़ बताया जा रहा है. धूप खिली हुई है. इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट ने ओली पोप को डेब्यू कर रहे ओली पोप को टेस्ट कैप दी.

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं. शिखर धवन की जगह चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव की जगह चाइनामैन कुलदीप यादव को टीम में स्थान दिया गया है.
टीम:- भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी.
इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टा, जोस बटलर, ओली पोप, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड.
The post ENG vs IND: WEATHER REPORT: बिना खाता खोले मुरली विजय आउट, 4 दिनों तक ऐसा रहेगा लॉर्ड्स का मौसम appeared first on SportzWiki Hindi.