भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम आज से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उतरने जा रही है। मेजबान टीम के लिए भारतीय टीम को रोकना इतना आसान नहीं रहेगा। इस टेस्ट सीरीज के बर्मिंघम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने मैच से पहले ही अपने 11 खिलाड़ियों के नाम तय कर दिए। इन 11 खिलाड़ियों को देखकर साफ होता है कि इस टेस्ट सीरीज में इंग्लिश टीम अपनी अलग मानसिकता के साथ उतरेगी।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम तैयार
जहां तक पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम की एकादश पर नजर डाले तो वहां पर उन्होंने युवा तेज गेंदबाज सैम कुरेन को जगह दी है। तो वहीं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद वापसी करने वाले आदिल रशीद को मोइन अली पर तरजीह दी है। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को उपकप्तानी दी गई है।

आदिल रशीद को प्लेइंग इलेवन में दी जगह
स्पिन गेंदबाज के रूप में मुख्य जगह आदिल रशीद को देना भी एक बहुत ही हैरानी भरा फैसला है। आदिल रशीद ने आखिरी बाद टेस्ट मैच दिसंबर 2016 में भारत के खिलाफ खेला था। तब टीम के कप्तान एलिस्टर कुक थे। ऐसे में टेस्ट में वापस लाने के साथ ही आदिल रशीद को मौका देने को लेकर पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी खुश नहीं है।

जो रूट ने आदिल रशीद की तारीफो के बांधे पुल
लेकिन इसके बाद भी इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने अपने इरादें साफ कर दिए हैं। जो रूट ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि मैं “आदिल को वास्तव में यॉर्कशायर की टीम में युवा दौर से जानता हूं।मुझे लगता है कि पिछले कुछ सालों में वो अनुभव के साथ ही बड़े पैमाने पर एक खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं। उन्होंने अपने खेल को इस तरह से विकसित किया है कि वो क्या कर सकते हैं। वो बल्लेबाजी पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं उनको इसकी बेहतर समझ है।”

पिछली बार मोइन अली ने किया था शानदार प्रदर्शन
भारतीय टीम के पिछले इंग्लैंड दौरे पर मोइन अली ने शानदार गेंदबाजी की थी। मोइन अली ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से स्पिन गेंदबाजी खेलने में पारंगत माने जाने वाले भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। लेकिन इन सभी चीजों को नजरअंदाज करते हुए जो रूट ने आदिल रशीद को पहले टेस्ट मैच में मौका दिया है।

दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ रशीद हैं मजबूत
जो रूट ने आगे कहा कि “हमें लगता है कि दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए जैसे भारतीय टीम के खिलाफ वो(रशीद) एक आक्रमक विकल्प है। मैं इसके लिए बहुत उत्सुक हूं। वो हम मिनट आत्मविश्वास के गेंदबाजी करते हैं। उनके खेल में गेंद की सीम वास्तव में बहुत अच्छी रहती है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेला है और मुझे लगता है कि वो वास्तव में इस तरह की स्थितियों में हमें जीत का एक मौका देता है।”

जोस बटलर के लिए उपकप्तानी का बड़ा मौका
वहीं जो रूट ने जोस बटलर के वाइस कैप्टन बनने को लेकर कहा कि “वो खेल के बारे में बहुत अच्छा समझते हैं और ड्रेसिंग रूम में हर किसी का सम्मान करते हैं। बहुत लंबी अवधि को देखते हुए मुझे लगता है कि 5 या 10 साल हैं। मुझे उनमें नजर आता है कि वो वास्तव में टीम को आगे ले जा सकते हैं। ये शुरूआत उनके लिए एक बहुत बड़ा मौका है। हो सकता है वो वापस आ गए और कुछ मैच खेले लेकिन मुझे लगता है कि वो अपने आपको बड़े स्तर पर साबित करेंगे। साथ ही वो टीम को लीड भी उसी तरह करेंगे जैसे वो बल्लेबाजी करते हैं।”

जिमी हैं हमारी टीम के अहम हिस्सा
वहीं जो रूट ने जेम्स एंडरसन को लेकर कहा कि “जेम्स एंडरसन ने जो किया है उसका कोई प्रतिबिम्ब नहीं हो सकता है। हम एक लाइन को देख रहे हैं। हम निश्चित रूप से किसी भी हालात में उन्हें टीम से बाहर नहीं रख सकते। वो अगले कुछ सालों के लिए टीम का एक बड़ा हिस्सा हैं। ये एक टीम के रूप में हमारे लिए एक तरह से सभी फॉर्मेट में मजबूती से आगे बढ़ने के समान है। और ये एक बेहतर दिशा है जहां पर हम आगे बढ़ रहे हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND- इंग्लैंड ने घोषित की अपनी प्लेइंग XI इन 11 खिलाड़ियो के साथ उतरेंगे जो रूट appeared first on SportzWiki Hindi.