Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने बताया क्या होगी चौथे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI, किसे करेंगे बाहर

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच साउथम्पटन के द रोस बॉल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच खेले जाने वाले इस चौथे टेस्ट मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन की चोट को लेकर भारतीय टीम चिंता में थी, लेकिन अब इसी बीच अश्विन की चोट को लेकर एक बड़े अपडेट आ रही है.

अश्विन चौथे टेस्ट के लिए हुए फिट 

बता दें, कि चौथे टेस्ट मैच से पहले एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चौथे टेस्ट के लिए फिट साबित हो चुके है. अश्विन के फिट होने की जानकारी स्पोर्ट्स पत्रकार चेतन नरूला ने भी एक अपने ट्वीट के जरिये दी है.

भारत की सेम इलेवन खेलने के मिले संकेत

बता दें, की भारतीय टीम बिना बदलाव के भी चौथे टेस्ट मैच में उतर सकती है. बता दें, कि राट विकोहली ने अपनी कप्तानी में खेले लगातार 38 टेस्ट मैचों में टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच में विराट कोहली का यह रिकॉर्ड टूट सकता है.

दरअसल, विराट ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का संकेत देते हुए कहा, “जैसे-जैसे चीजें हमारे लिए ठीक तरह से खड़ी होने लगती हैं, वैसे-वैसे हमें कुछ भी बदलने की आवश्यकता महसूस नहीं होती है.”

R Ashwin is fit for fourth Test.

 

 

भारतीय टीम अगर सीरीज का चौथा टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रही, तो वह सीरीज को 2-2 से बराबर कर देगी. वही भारतीय टीम को इस मैच में हार मिलती है, तो इंग्लैंड की टीम सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना लेगी.

The post ENG vs IND: प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने बताया क्या होगी चौथे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI, किसे करेंगे बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.