Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट कोहली के लिए है बड़ी चुनौती किसको दें टीम में जगह और किसको रखें बाहर

भारत और इंग्लैंड पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 1 अगस्त को शुरु होना है. जिसको शुरू होने में कुछ घंटे ही बचे है. विराट कोहली अपनी कप्तानी में 11 साल बाद इंग्लैंड को उसी की धरती पर मात देना चाहते है. कोहली भारतीय टीम की जीत का इंग्लैंड में पड़ा सूखा ख़त्म करना चाहते है. इस बीच कोहली आगे पांच सवाल आ रहे है.

सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग करेगा कौन 

सबसे पहले भारत की तरफ से ओपनिंग कौन करेगा यह बड़ा सवाल है, क्योकि जहाँ एक तरफ शिखर धवन और मुरली विजय की ओपनिंग जोड़ी है, तो दूसरी तरफ के. एल राहुल को धवन की जगह पर खिलाया जाए, लेकिन कोहली इस बात में भी संशय में है, कि राहुल को रखते है तो इनके पास टेस्ट का अनुभव कम है. और धवन अपनी फार्म में नहीं है. एसेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच में धवन कुछ खास नहीं कर पाए थे,
इसलिए राहुल और मुरली ओपनिंग कर सकते है.

तेज गेंदबाजी में किन-किन गेंदबाजों पर नजर 


अब एक नजर गेंदबाजी पर डालें तो कितने गेंदबाज रहेंगे. क्योंकि भुवनेश्वर और जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की वजह से टीम में कौन से गेंबाज को रखा जायेगा. ऐसे में देखा ये जा रह है की टीम में 2 स्पिन और 3 तेज गेंबाज को जगह दी जाएगी या 1 स्पिन और चार तेज गेंदबाज को स्थान मिलेगा.

इस समय टीम के पास दो गेंदबाज को चोट के वजह से हटा दो तो तेज गेंदबाजी में इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर अन्य विकल्प हैं. हार्दिक पांड्या बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर सामिल होंगे.

स्पिन गेंदबाजों में किसको मौका 

स्पिन गेंदबाजों में किसको पहले टीम में जगह दी जाये इस पर विचार करना होगा. अश्विन,जडेजा और कुलदीप की तिगड़ी में किसका प्रदर्शन रहा है सबसे अच्छा. जहाँ अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने भारत को कई मैच अपनी गेंदबाजी के दम पर जितवाए है. इन दोनो स्पिन गेंदबाजों के पास काफी अनुभव भी है. तो उधर कुलदीप कुलदीप यादव ने भी टीम में जगह बनाने का दावा ठोंका है. कुलदीप के हालिया प्रदर्शन को देखें तो यूके दौरे में 21 विकेट लेकर असमंजस में डाल दिया है. अब पहले टेस्ट में कुलदीप और अश्विन को अजमाया जा सकता है.

विकेटकीपर जगह पर कौन सही 

अब बात करें विकेटकीपर बल्लेबाज की जिस जगह को भरने के लिए एक तरफ अनुभवी दिनेश कार्तिक है. तो दूसरी तरफ युवा खिलाड़ी रिषभ पंथ है. दिनेश कार्तिक के पास अनुभव भी है और हाल ही में एसेक्स के खिलाफ 82 रनों की पारी खेली थी. इससे इन्होने इस जगह के लिए दावा पेश कर दिया है.

ऋषभ पंत ने भी इंडिया ‘ए’ की तरफ से खेलते हुए टीम को मुश्किलों से उभारा था. तब टीम के कोच रवि शास्त्री ने इनको इनाम देने की बात कही थी. इस युवा विकेटकीपर को टीम में जगह देने के लिए पूर्व चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने अपनी बात रखी है.

पहले की तरह कही न करें विराट 

एक सवाल यह भी है, कि विराट कोहली को अपने बारे में विशेष ध्यान देना होगा. कोहली ने पिछले इंग्लैंड दौरे पर काफी निराश किया था. और वही इस बार टी-20 और वनडे मैचों में भी देखने को मिला. जब उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया था. इस सीरीज में उन्हें खुद पर ध्यान देना होगा. विराट कोहली को फ़ार्म में आना जरुरी है.

The post ENG vs IND: विराट कोहली के लिए है बड़ी चुनौती किसको दें टीम में जगह और किसको रखें बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.