Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND,2018: कपिल देव से मेरी तुलना नहीं करें : पंड्या

Do not compare me with Kapil Dev: Pandya

नाटिंघम, 20 अगस्त: हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने कहा है कि महान खिलाड़ी कपिल देव से उनकी तुलना बेमानी है और उन्हें इससे बख्शकर अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करने देना चाहिये ।

पंड्या के पांच विकेट की मदद से भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड को पहली पारी में 161 रन पर आउट कर दिया । भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 124 रन बना लिये और अब उसके पास 292 रन की बढत हो गई है ।

पंड्या ने कहा ,‘‘ तुलना ठीक है लेकिन समस्या तब होती है जब प्रदर्शन खराब होता है और लोग अचानक कहने लगते हैं कि यह वह नहीं है । मैं कभी कपिल देव बनना नहीं चाहता था । मुझे हार्दिक पंड्या ही रहने दें । मैं इसी मैं खुश हूं और हार्दिक पंड्या बनकर ही 40 वनडे और 10 टेस्ट खेले हैं, कपिल देव बनकर नहीं ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ उन्होंने अपना दौर बनाया । मुझे हार्दिक पंड्या ही रहने दें । मेरी तुलना किसी से मत कीजिये। आप ऐसा नहीं करेंगे तो मुझे खुशी होगी ।’’ 

पंड्या ने अपने आलोचकों पर प्रहार करते हुए कहा ,‘‘ मैं उनके लिये नहीं खेलता । उन्हें इस तरह की बातें कहने के पैसे मिलते हैं जिसकी मैं परवाह नहीं करता । मैं अपने देश के लिये खेलता हूं । मैं सही खेल रहा हूं और मेरी टीम मुझसे खुश है तो कुछ और मायने नहीं रखता ।’’ 

The post ENG vs IND,2018: कपिल देव से मेरी तुलना नहीं करें : पंड्या appeared first on SportzWiki Hindi.