Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND,2018: हमने अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठाया : बटलर

We did not take advantage of a good start: Butler

नाटिंघम, 20 अगस्त:  इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में एक समय बिना किसी नुकसान के 54 रन बनाने के बाद उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना चाहिये था ।

बटलर ने कल कहा ,‘‘ यह काफी निराशाजनक है । अच्छी शुरूआत के बाद हमने लय खो दी । हमें अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे खेलना होगा ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ बल्लेबाजों के लिये कई बार मुश्किल हो जाता है ।लय हासिल होने पर गेंदबाजी करते समय लगता है कि हम हर गेंद पर विकेट ले लेंगे ।’’ 

बटलर ने कहा कि दूसरी पारी में उन गलतियों को दोहराने से बचना होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘हमें काफी मेहनत करके अनुशासित रहना होगा । टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी की और टीम की असल परीक्षा होती है और ऐसे कठिन हालात से ही वापसी करनी होती है । हम उन गलतियों को नहीं दोहरायेंगे ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड में हालात काफी कठिन हो सकते हैं । भारतीयों ने अच्छी गेंदबाजी की और हम उनका सामना नहीं कर सके । भारतीय टीम दुनिया की नंबर एक टीम यूं ही नहीं है । उनके खिलाफ खेलना हमेशा कठिन होता है ।दो टेस्ट हारने से ही हम उन्हें हलके में लेने की गलती नहीं कर सकते ।’’ 

The post ENG vs IND,2018: हमने अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठाया : बटलर appeared first on SportzWiki Hindi.