Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: कोहली की विराट पारी देख कर ट्वीटर किंग वीरेंद्र सहवाग ये क्या बोल गये

भारत और इंग्लैंड के बीच आज पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन का खेल खेला गया.  दिन के खेल की शुरुआत में ही  इंग्लैंड अपनी पहली पारी में सिर्फ 2 रन ही जोड़ पाई और 287 रन पर आलआउट हो गई. वहीं भारत के लिए पहली पारी में अश्विन ने चार और शमी ने तीन विकेट हासिल किये.

कोहली ने लगाया यादगार शतक

भारत के लिए भी पहली पारी कुछ ख़ास नही रही.भारत पहली बार मात्र 274 रन पर ही सिमट गया. भारत के लिए कोहली ने यादगार शतक लगाया.

उन्होंने 149 रन की पारी खेली. उनके अलावा कोई और बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका. टीम के लिए उनके बाद सबसे ज्यादा रन मुरली विजय ने बनाए.

उन्होंने 26 रन की पारी खेली. वही इंग्लैंड के लिए सैम ने चार विकेट हासिल किये. वही स्टोक्स ने तीन विकेट हासिल किये. उनके अलावा एंडरसन ने भी दो विकेट लिए. इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 13 रन की बढ़त हासिल हुई है.

सहवाग भी हुए फैन

कोहली के शतक को लेकर ट्वीट करते हुए सहवाग ने कहा कि “कोहली के बल्ले से एक और शानदार शतक . 2014 में जितने तुमने एक टूर में बनाए थे, उससे कहीं ज्यादा है. तुमने शमी, इशांत और उमेश के साथ मिलकर 99 रन की साझेदारी की थी.”

इस दौरान उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए थे.

इंग्लैंड की शुरुआत भी नही रही कुछ ख़ास 

आपको बता दें कि भारत की पहली पारी 273 रन पर सिमट गई थी. पहली पारी में इंग्लैंड को 13 रन की बढ़त हासिल हुई थी. वही दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही थी और टीम के स्टार बल्लेबाज़ कुक डक पर आउट हो गए थे.

वहीं उन्हें एक बार फिर से अश्विन ने आउट किया था. वहीं दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड ने 13 रन बना लिए थे.ये 10वीं बार है जब अश्विन ने कुक को अपना शिकार बनाया है.

The post ENG vs IND: कोहली की विराट पारी देख कर ट्वीटर किंग वीरेंद्र सहवाग ये क्या बोल गये appeared first on SportzWiki Hindi.