भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच आज बुधवार से एजबेस्टन के मैदान पर खेला जायेगा. इस टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक हैरान करने वाला बयान दिया है. दरअसल, जेम्स एंडरसन ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर बयान दिया है.
विराट में पिछले दौरे से हुआ होगा सुधार

स्काई स्पोर्ट्स के पत्रकार ने जब विराट कोहली से पूछा, कि क्या इंग्लैंड के गेंदबाज एकबार फिर से विराट कोहली पर अपना दबदबा कायम रखेंगे, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा,
“यह बहुत समय पहले हुआ है, तब से कोहली ने बहुत सी क्रिकेट खेली हैं और उसने एक खिलाड़ी के रूप में काफी सुधार भी किया है, इसलिए अब हमारे लिए कोहली और ज्यादा कड़ी चुनौती पेश कर सकता है.
आप कभी भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे सकते है, कि अतीत में क्या हुआ था. अतीत का मुझे उन्हें आउट करने पर मदद नहीं करेगा. मुझे उन्हें वर्तमान में आउट करना होगा. वैसे हमारी पूरी टीम उन्हें अगले छः सप्ताह खामोश रखने की पूरी कोशिश करेगी.”
कोहली एक शानदार खिलाड़ी है, वह हर साल बेहतर से और बेहतर हो जाता है. ईमानदारी से कहू तो भारत का बल्लेबाजी क्रम काफी अच्छा है, इसलिए हमें अगर उन्हें हराना है, तो हमें भी शानदार क्रिकेट खेलनी होगी और उनके शीर्ष क्रम को जल्दी आउट करना होगा.”
तकनिकी रूप से विराट को होना पड़ेगा सक्षम

जेम्स एंडरसन ने अपने बयान में कहा, “मुझे पता नहीं, कि विराट कोहली पिछले दौरे से कितने बदले है, लेकिन उन्हें अभी भी यहां अच्छे रन बनाने के लिए तकनीकी रूप से सक्षम होना पड़ेगा.
विकेट सिर्फ मुद्दा नहीं है, वह किस तकनीक से खेलते है यह भी महत्वपूर्ण है. अगर विकेट में गति नहीं है और उनका एज लग रहा है, तो उनके लिए यह परेशानी का सबब है.”
भारत को जीतना है, तो विराट की बल्लेबाजी महत्वपूर्ण

जेम्स एंडरसन ने आगे अपने बयान में कहा, “भारत के लिए यहां जीतने के लिए, निश्चित रूप से विराट की बल्लेबाजी महत्वपूर्ण है. विराट अपनी टीम के लिए रन बनाने के लिए बेताब होंगे, क्योंकि एक कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी से आप ऐसी ही उम्मीद करते है.”
The post ENG vs IND: सीरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली से भयभीत नजर आये जेम्स एंडरसन, कहा वो बदल गया है appeared first on SportzWiki Hindi.