Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना करते हुए ग्लेन मैक्ग्रा ने इन्हें बताया सर्वश्रेष्ठ

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट के पहले और दूसरे दिन में जिस तरह से भारतीय टीम ने प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ है. बात करें कोहली कि तो इस दौरे पर सबसे युवा कप्तान है. जिन्होंने ने पहले टेस्ट के दोनों दिन बतौर कप्तान भारतीय टीम को अच्छे से सम्भाला है. पहले दिन विराट ने शानदार कप्तानी करते हुए गेंदबाजो का अच्छे से प्रयोग किया, तो वहीं दुसरे दिन उन्होंने बल्ले से शतकीय पारी खेल आलोचकों का मुंह बंद कर दिया.

भारतीय टीम की लाज बचाने के साथ ही विराट कोहली ने जहाँ अपना 22 वां शतक पूरा किया वहीं सभी आलोचकों का दिल भी जीत लिया, विराट कोहली ने 14 चौके की मदद से 149 रनों की शानदार पारी खेली, तो वहीं भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा भी नहीं छु सका.

ग्लेन मैक्ग्रा हुए फैन

आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि

“मौजूदा भारत के कप्तान विराट कोहली जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे है. इससे यह लगता है कि वह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.”

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ ने विराट कोहली के आक्रामक ऑन-फील्ड बल्लेबाजी की तुलना पूर्व विंडीज़ लीजेंड ब्रायन लारा के साथ कर दी है. उन्होंने कहा कि “जब बोल चाल की बात आती है तो कोहली लारा की तरह है, जो मैदान पर काफी बात करते रहते थे.”

 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज अपने क्रिकेट कैरियर के दौरान मैदान पर काफी खुले मिजाज थे. हालांकि, लारा और कोहली जैसे लोगों के साथ, उन्होंने महसूस किया है कि आत्मविश्वास केवल उन्हें अधिक मेहनती बना देता है.

मैक्ग्रा ने कहा, कि

“मैंने हमेशा उसे काफी खुश देखा है. वह हमेशा अन्य खिलाड़ियों से अलग ही नजर आया है. विराट रनों कि गति को बड़े आराम से बढ़ाता है. और यही कारण है कि वह कभी आक्रामकता के लिए जाना जाता है.”

दिल्ली का दिलदार है विराट कोहली

 

 

ग्लेन मैक्ग्रा ने बात करते हुए कहा कि

“कोहली दिल्ली का शानदार खिलाड़ी है. मौजूदा समय में जिस तरह की फार्म यह बल्लेबाज है, वह काफी काबिले तारीफ है.उसकी बल्लेबाजी तकनीक शानदार है. वह हमेशा से ही गेंदबाजो पर हावी होने की कोशिस करता रहता है.”

The post ENG vs IND: विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना करते हुए ग्लेन मैक्ग्रा ने इन्हें बताया सर्वश्रेष्ठ appeared first on SportzWiki Hindi.