इंग्लैंड और भारत के बीच इंग्लैंड की सरजमीं पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज के पहले दोनों ही टेस्ट मैचों में मेजबान इंग्लैंड ने भारतीय टीम को आसानी से शिकस्त दे दी। इसके बाद अब दोनों ही टीमें तीसरे टेस्ट मैच के लिए तैयार खड़ी हैं।

इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा टेस्ट मैच होगा शनिवार से शुरू
शनिवार से नॉटिंघम में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें एक बार फिर से पूरी तरह से कमर कस चुकी हैं। तीसरे टेस्ट मैच में जहां विराट कोहली एंड कंपनी अपना पूरा दमखम लगाकर सीरीज में किसी तरह से वापसी की कोशिश करेगी, तो वहीं मेजबान इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच में भी अपने जीत के क्रम को बरकरार रख सीरीज को वहीं पर अपने नाम करने के इरादें से उतरेगी।

पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड के जीतने की भविष्यवाणी की
लेकिन इन सबके बीच तीसरे टेस्ट मैच के लिए भविष्यवाणी का दौर शुरू हो चुका है। इंग्लैंड की टीम शुरुआती दो मैच जीतकर इंग्लैंड की टीम उत्साहित है, लेकिन वहीं इंग्लिश टीम के पूर्व सितारों को तो अति आत्मविश्वास नजर आ रहा है। तभी तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे माइकल वॉन ने तीसरे टेस्ट मैच की भविष्यवाणी करते हुए बड़ी बात कह गए, जिससे साफ जाहिर होता है कि वो कहीं ना कहीं घमंड में हैं।

इंग्लैंड को जीत का दावेदार बताते हुए दिखाया घमंडी नजरिया
माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए तीसरे टेस्ट मैच को प्रिडिक्ट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि तीसरे मैच की “भविष्यवाणी….. कोई हैरानी नहीं…. इंग्लैंड की जीत होगी।”
वैसे हर किसी को अपनी ओर से किसी भी मैच को लेकर भविष्यवाणी करने का पूरा हक है, लेकिन जिस तरह का अंदाज माइकल वॉन ने दिखाया है, उससे तो ऐसा लग रहा है कि ये उनका इगो (घमंड) झलक रहा है।
3rd Test predictions …. No Surprise …. England to win !!!! #ENGvIND #TrentBridge https://t.co/OqA1kMZEoR
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) August 17, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: माइकल वान ने की भविष्यवाणी, इंग्लैंड को बताया तीसरे टेस्ट का विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.