Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट कोहली को खल रही हैं इस भारतीय खिलाड़ी की कमी, इंग्लैंड में हैं विराट से बेहतर बल्लेबाजी रिकॉर्ड

भारतीय टीम के गेंदबाजी ऑलराउंडर भुवनेश्वर कुमार इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती तीन टेस्ट मैच में अपनी चोट के कारण हिस्सा नहीं ले पा रहे है.

बता दें, कि भुवनेश्वर कुमार को अपनी पीठ के निचले हिस्से पर समस्या है. जिसके चलते वह भारतीय टीम का शुरूआती तीन टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं बन पाये है.

अंतिम दो टेस्ट में हो सकते है शामिल 

बता दें, कि इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम में शामिल हो सकते है. बीसीसीआई के ट्रेनरो की निगरानी में वह इन दिनों नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपनी फिटनेस को सुधारने में लगे हुए है. वह जिम में ट्रेनिंग भी कर रहे है.  अगर अंतिम दो टेस्ट मैच के लिए वह पूरी तरह फिट हो जाते है, तो उनका चयन भारतीय टीम में पक्का है.

 कोहली को खल रही भुवनेश्वर की कमी!

बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को टेस्ट सीरीज में अपने मैच विनर खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार की बहुत ज्यादा कमी खल रही है.

भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से शानदार स्विंग गेंदबाजी कराकर विकेट हासिल करने की भी क्षमता रखते है. वहीं वह बल्लेबाजी में भी टीम के लिए योगदान देने की क्षमता रखते है.

साल 2014 में रहा था भुवी का शानदार प्रदर्शन 

साल 2014 के दौरे में भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गये थे और उन्होंने वहां शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था.  भुवनेश्वर कुमार ने 10 पारियों में 27.44 की औसत कुल 247 रन बनाये थे.

वह धोनी, विजय और रहाणे के बाद उस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने थे. भुवनेश्वर कुमार ने कुल 3 अर्धशतक इंग्लैंड के इस दौरे पर लगाये थे.

वहीं भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में 19 विकेट हासिल किये थे. हालाँकि, उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम को इस टेस्ट सीरीज में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था.

The post ENG vs IND: विराट कोहली को खल रही हैं इस भारतीय खिलाड़ी की कमी, इंग्लैंड में हैं विराट से बेहतर बल्लेबाजी रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.