इंग्लैंड और भारत के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। लंच तक इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना चुकी हैं। इसके साथ ही उनकी बढ़त 99 रनों की हो चुकी है। भारत की तरफ से अश्विन ने पहले तीन विकेट चटकाएं वहीं इशांत शर्मा ने अगले तीन विकेट अपने नाम किये।
इशांत ने किया बैरेस्टो का शिकार

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने इंग्लैंड के मध्यक्रम में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो को अपना शिकार बनाया। इशांत की गेंद गिरने के बाद अंदर की तरफ आई। बल्लेबाज को उम्मीद थी कि गेंद ज्यादा अंदर आएगी, लेकिन गेंद बाकि गेंदों के मुकाबले कम स्विंग हुई और बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में खड़े शिखर धवन के हाथों में चली गई। जॉनी बैरेस्टो ने 40 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने के तुरंत बाद इंग्लैंड को एक और झटका लगा गया।
धवन ने पकड़ा शानदार कैच

शिखर धवन ने पहली स्लिप पर शानदार कैच लपका। गेंद नीचे तरफ आ रही लेकिन धवन समय पर अपना हाथ नीचे ले गए और गेंद को जकड़ लिया। कैच लेने के बाद धवन ने अपना सिग्नेचर सेलिब्रेशन किया।
कुछ ओवर पहले ही शिखर धवन ने पहली स्लिप में ही इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान का कैच छोड़ दिया था। हालाँकि उस कैच का कुछ ज्यादा नुकसान नही हुआ और मलान जल्द ही आउट हो गए।
इशांत शर्मा दिख रहे असरदार
भारत के लिए 80 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके इशांत शर्मा इस मैच में भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज है। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में उनपर विकेट लेने की जिम्मेदारी थी। पहली पारी में उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिए था और ज्यादा असरदार भी नहीं दिख रहे थे।
लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने एक के बाद एक तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर इंग्लैंड के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी है।
देखें बैरेस्टो का विकेट:
Ishant strikes again, fine catch at first slip by shikhar dhawan to sends back Bairstow #ENGvIND https://t.co/JyRjsYnnNG
— Rishikesh Singh (@im_ri_shi) August 3, 2018
The post ENG vs IND: वीडियो: इशांत शर्मा की गेंद पर बैरेस्टो हुए आउट तो आपा खो बैठे विराट ने किया कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.