Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: केएल राहुल नही बल्कि इस मध्यक्रम बल्लेबाज से कराया ओपनिंग तो भारत का लॉर्ड्स जीतना तय

एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टॉप ऑर्डर और मध्यक्रम असफल नजर आया. वहीं अब शिखर धवन की जगह केएल राहुल से ओपनिंग कराने की बात कही जा रही है. मगर केएल राहुल नही बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से सलामी बल्लेबाजी कराना टीम इंडिया के लिए लाभदायक साबित हो सकता हैं. चलिए बताते हैं कि हम ऐसे क्यों कह रहे हैं.

2007 का इंग्लैंड दौरा

2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया था. इस दौरान खेली गयी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की थी. इंग्लैंड की धरती पर भारतीय टीम द्वारा जीती गयी यह अंतिम टेस्ट सीरीज थी. इसके बाद से भारत अभी तक टेस्ट सीरीज में जीत हासिल नही कर पाया है.

2007 के उस दौरे में दिनेश कार्तिक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे थे. कार्तिक ने 6 पारियों में 43.83 की औसत से 263 रन बनाए थे. इसमें सबसे खास बात ये है कि कार्तिक ने ये रन सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए बनाए.

शिखर धवन अभी तक इंग्लैंड में पूरी तरह असफल रहे हैं. वह अभ्यास मैच की दोनों पारियों में खाता तक नही खोल पाए थे. जबकि इसके बाद टेस्ट मैच में रन नही बना सके. वहीं तीसरे नंबर पर खेलने वाले केएल राहुल भी स्ट्रगल करते हुए नजर आए हैं. ऐसे में कप्तान विराट कोहली अगर दिनेश कार्तिक को सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका देते हैं, तो दिनेश कार्तिक उस निर्णय को सही भी साबित कर सकते हैं.

दिनेश कार्तिक एक अनुभवी खिलाड़ी हैं. वह मुरली विजय के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं. जिसकी भारतीय टीम को सबसे ज्यादा जरुरत है. कार्तिक ने अभी तक 25 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 1024 रन बनाए हैं. इस दौरान कार्तिक का सर्वोच्च स्कोर 129 रन रहा है. वहीं एक शतक और 7 अर्द्धशतक अभी तक कार्तिक ने लगाए हैं.

The post ENG vs IND: केएल राहुल नही बल्कि इस मध्यक्रम बल्लेबाज से कराया ओपनिंग तो भारत का लॉर्ड्स जीतना तय appeared first on SportzWiki Hindi.