भारतीय टीम की इंग्लैंड के हाथों लॉर्डस टेस्ट मैच की हार लगातार आलोचकों के निशाने पर आती जा रही है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी करारी हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम की हार से लिए भज्जी ने माना इस शख्स को जिम्मेदार
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारत को एक पारी और 159 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने तो भारतीय क्रिकेट में हलचल मचा दी है। भारतीय टीम को इस हार के बाद हर कोई आड़े हाथ ले रहा है, लेकिन वहीं भारतीय टीम के स्टार ऑफ स्पिन गेंदबाज रहे हरभजन सिंह ने भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री को भी इस कारण का उतना ही जिम्मेदार माना है।

भज्जी ने हार के लिए कोच रवि शास्त्री को माना जवाबदेह
हरभजन सिंह ने इंडिया टूडे से इस बारे में बातचीत करते हुए कहा कि “हमारे लिए कोई दूर नहीं होता है। सभी मैच घरेलु मैच होते हैं क्योंकि हम किसी विरोधी से नहीं खेलते बल्कि हम पिच पर ही खेलते हैं। हमारा काम होता है पिच पर जीतना चाहे जहां भी जाएं। “
“कोच को रिकॉर्ड पर आना होगा। आज या कल लेकिन कोच को इस बारे में बोलना होगा। वो इन सभी चीजों के लिए जवाबदेह हैं। अगर भारत सीरीज हारता है तो हो सकता है कि वो इन शब्दों का इस्तेमाल करें और स्वीकारें कि वहां के हालात बिल्कुल अलग थे। हमें तो अब टीम में कोई वापसी का इरादा नजर नहीं आ रहा है। जीतने की इच्छा पूरी तरह से गायब है और यहीं सबसे निराशाजनक है। अगर हम बिना किसी चुनौती के हारते हैं तो ये बहुत ही निराशाजनक है।”

टीम मैनेजमेंट का लॉर्ड्स की विकेट पर दो स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला गलत
भज्जी ने आगे कहा कि “विदेशी दौरो पर एक अच्छी ओपनिंग साझेदारी बहुत फर्क पैदा करती है लेकिन सभी मैचों में हमारी ओपनिंग जोड़ी बदल रही है। सभी मैचों में प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव किया जा रहा है। इससे मिडिल ऑर्डर भी सेट नहीं हो पाता है। लॉर्ड्स में हमें हरा विकेट मिला था और परिस्थितियां अलग थी लेकिन टीम मैनेजमेंट ने दो स्पिनर खिलाने का फैसला किया। क्या हमें इसकी जरूरत थी? अगर स्पिनर के बजाय उमेश यादव तीसरे सीमर के रूप में खेलते तो मेजबान टीम 160-170 रन ही बना सकता।”

हार्दिक रातोंरात नहीं बन सकते कपिल देव
वहीं भज्जी ने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर कहा कि “वो (हार्दिक) बल्लेबाज के रूप में रन नहीं बना रहे हैं और कप्तान को उनकी गेंदबाजी पर भरोसा नहीं लगता है। अगर वो इन परिस्थितियों में गेंदबाजी नहीं करते हैं तो भविष्य में भारतीय टीम में बने रहने की चीजें तो उनके लिए मुश्किल हो जाएंगी। हमें उन पर से ऑलराउंडर का टैग हटाना होगा। एक ऑलराउंडर के तौर पर योगदान दोनों ही विभागों में देना होगा जैसे बेन स्टोक्स, सैम कुरेन ने पहले टेस्ट में किया था और क्रिस वोक्स ने लॉर्ड्स टेस्ट में किया। हार्दिक पंड्या से भी यहीं उम्मीदें हैं। वो रातोरात कपिल देव नहीं बन सकते।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: भारतीय टीम से बाहर चल रहे इस दिग्गज क्रिकेटर ने कोच रवि शास्त्री को ठहराया भारत की हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.