इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में मिले हार के बाद से टीम इंडिया की चौतरफा आलोचना हो रही है. भारतीय फैन्स विराट सेना की इस प्रदर्शन से बेहद निराश है. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भी भारत की लॉर्ड्स में शर्मानाक हार के बाद प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी बीच भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सचिन तेंदुलकर ने जहां एक तरफ इंग्लैंड के खिलाड़ियों की सराहना की है. तो दूसरी तरफ विराट कोहली एंड टीम को बेहतरीन क्रिकेट खेलने की सलाह दी है. उन्होंने इशारों-इशारों में टीम इंडिया से बेस्ट क्रिकेट खेलने को कहा है.
आपको बता दें, भारत को दूसरे टेस्ट में पारी और 159 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ गई.

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘इंग्लैंड ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने शानदार तेज गेंदबाजी का नमूना पेश किया. क्रिस वोक्स का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. भारत को फिर से मनोबल ऊंचा करके अच्छा क्रिकेट खेलना होगा.’
इससे साफ़ स्पष्ट होता है कि सचिन टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन से निराश नजर आ रहे हैं इसलिए टीम इंडिया के मनोबल को उन्होंने ऊंचा करने की कोशिश की है.
इसके बाद सचिन ने आईसीसी की वेबसाइट से भी टेस्ट क्रिकेट को लेकर कुछ अहम सुझाव रखे. उन्होंने कहा है कि ,
‘टेस्ट क्रिकेट का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट पिच है, जिस पर हम खेलते हैं. वनडे और टी20 क्रिकेट में फ्लैट विकेट बनाए जाते हैं. इन पिचों पर गेंदबाज के लिए ज्यादा कुछ करने का मौका नहीं होता. हर वक्त उनकी परीक्षा होती रहती है. पर क्या टेस्ट मैचों में ऐसा है. पांच दिन के इस खेल में सिर्फ चौके-छक्के से रोमांच नहीं आ सकता. हमें यह देखना होगा कि क्या टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाज, बल्लेबाजों की वैसी ही परीक्षा ले पा रहे हैं, जैसे वनडे व टी20 मैचों में बल्लेबाज लेते हैं.’
The post ENG vs IND: भारत को फाइनल चेतावनी देते हुए सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी को भी लगाई फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.