एक तरफ जहां इंग्लैंड की धरती में भारतीय टीम के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप हो रहे है. वही दूसरी तरफ भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री अपनी टीम के बल्लेबाजों का समर्थन करते हुए नजर आ रहे है.
रवि शास्त्री ने ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में 18 अगस्त से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का बचाव किया है.
बल्लेबाजों की आलोचना करना सही नहीं

एक पत्रकार ने अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी पर सवाल उठाया तो कोच शास्त्री ने भारतीय बल्लेबाजों का बचाव करते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता, कि किसी भी एक बल्लेबाज की सीरीज में बल्लेबाजी की आलोचना करना सही है. भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के ही बल्लेबाजों को परेशानियाँ हुई है और यह थोड़ा मुश्किल परिस्थतियों के कारण हुआ है, इसलिए किसी भी खिलाड़ी का नाम लेकर आलोचन करना सही नहीं है.”
“मुझे लगता है, कि यह बात मानसिक रूप से मजबूत होने की है. अब मानसिकता बहुत महत्वपूर्ण है और यहां से जीत की चाभी भी मानसिकता ही है. मुझे उम्मीद है, कि हमारे बल्लेबाज इस टेस्ट मैच में जरुर अच्छा खेल दिखायेंगे और हम इस मैच को जीत सीरीज 2-1 से करेंगे.”
बाहर जाती गेंदों को शुरूआत में छोड़ना जरुरी

उन्होंने आगे कहा, “इस सीरीज में परिस्थियाँ थोड़ा मुश्किल है और यहां फिलहाल आपकों अपना कैरेक्टर दिखाना होगा. शुरूआत में ऑफ़ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को छोड़ना होगा और क्रीज पर टिकने की कोशिश करनी होगी.
हमारा ध्यान क्रिकेट में है. हमारे पास दुनिया के कुछ बेहतरीन क्रिकेटर है और हम यह भी जानते है, कि हम दुनिया के कुछ बेहतरीन क्रिकेटरों के खिलाफ खेल रहे है.”
हमारे शरीर में नकरातमक हड्डी नहीं

कोच शास्त्री ने आगे कहा, “हमारे शरीर में नकरातमक हड्डी नहीं है. हम हमेशा सकारात्मक सोचते है. हम जिस तरह पिछला टेस्ट मैच हारे है. उसके लिए हम कोई एक्सक्यूस नहीं देना चाहते है. हम अब अच्छा करने के लिए मोटिवेट हो रहे है.
हम जानते है, कि लोग मैच का फेवरेट इंग्लैंड को मान रहे है, लेकिन हमारे लिए यह बात सिंपल है, कि हम यहां है हम सिर्फ जीत के लिए खेलेंगे और उसके लिए हमें अपने आप पर विश्वास है हमारे अंदर कोई नकरातमक हड्डी बिलकुल नहीं है.”
The post ENG vs IND: भारतीय बल्लेबाजो के बचाव में उतरे कोच शास्त्री, इन्हें ठहराया भारत की हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.