भारतीय टीम ने ट्रेंट ब्रिज में खेले गये तीसरे टेस्ट में शानदार 203 रन की जीत दर्ज की है. भारत की इस जीत के बाद भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने माइकल आर्थटन को एक इंटरव्यू दिया है. जिसमे उन्होंने कई रोचक बातें कही है.
हमने अपनी योजनाओं को मैदान पर अच्छी तरह लागु किया

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, “आप हमारे लड़कों से इससे ज्यादा और कुछ ज्यादा मांग नहीं कर सकते है. उन्होंने बहुत ही लाजवाब खेल दिखाया है. हमें पता था, कि हम 0-2 से नीचे होने के बावजूद इंग्लैंड को हरा सकते है. मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कि हमारी टीम के शरीर में नकारात्मक हड्डी नहीं है.
हम टेस्ट मैचों को जीतने के लिए यहां आए हैं और उसी उदेश्य से मैच खेलते है. हमने अपनी योजनाओं को सर्वोत्तम तरीके से मैदान पर लागु किया है और जीत हासिल की है.”
अच्छी टेस्ट फील्डिंग साइड बनना लक्ष्य

टीम के कोच रवि शास्त्री ने आगे अपने बयान में कहा, “बल्लेबाजी इकाई के रूप में और गेंदबाजी इकाई के रूप में हमने अच्छा किया. हमारे तेज गेंदबाजो ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और हमारे फील्डरों ने भी अच्छे कैच किये. अगर आपकों जीत चाहिए तो आपकों कैच लेने की जरूरत भी है.
हम अपनी फील्डिंग पर ध्यान दे रहे है. यदी आप हमारी वनडे टीम को देखते हैं, तो यह भारत का सबसे अच्छा फील्डिंग साइड था. अब हम टेस्ट साइड को भी उसी फ्रेम से देख रहे है.”
अगले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना कठिन काम

टीम के कोच रवि शास्त्री ने आगे अपने बयान में कहा, “टीम की इस प्लेइंग इलेवन को बदलना अब अगले टेस्ट में जरुर कठिन होगा. हमने एक टेस्ट मैच जीता है, अभी तक श्रृंखला जीती नहीं है, लेकिन हम दो टेस्ट मैचों को भी जीतने के लिए खेलंगे और आत्मविस्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे.”
The post ENG vs IND: रवि शास्त्री ने बताया चौथे वनडे में प्लेइंग इलेवन में होंगे क्या बदलाव, कोहली लेंगे विराट फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.