लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को मिली एक पारी और 159 रनों की हार के साथ ही इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. वहीं कप्तान विराट कोहली की फिटनेस ने भारतीय टीम के लिए और अधिक मुसीबत बढ़ा दी है.
कोहली की पीठ में तकलीफ है. अगर वह तीसरे टेस्ट मैच से पहले फिटनेस टेस्ट में फेल हो जाते हैं, तो भारतीय टीम की बल्लेबाजी और आत्मविश्वास पर प्रभाव पड़ सकता है.
कप्तानी

भले ही इंग्लैंड में भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब नजर आ रहा हो. मगर विराट कोहली की कप्तानी में टेस्ट में भारत ने काफी अच्छा किया है. ऐसे में अगर वह बाहर होते हैं तो उप कप्तान अजिंक्य रहाणे को कप्तानी संभालनी होगी. पहले से ही कमजोर नजर आ रही भारतीय टीम की कमान संभालना रहाणे के लिए एक चुनौतीपूर्ण होगा.
कोहली के बिना कमजोर है टीम
विराट कोहली के टीम में ना होने से टीम इंडिया पर अधिक प्रभाव पड़ेगा. मौजूदा समय में भारतीय टीम की बल्लेबाजी विराट कोहली पर अधिक निर्भर है. उनके बाहर होने से बल्लेबाजी बेहद कमजोर नजर आयेगी. पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने 149 और 51 रनों की पारियां खेली थीं.
कोहली के अगर 2014 के इंग्लैंड दौरे को छोड़ दें तो वह लगातार रन बना रहे हैं, फिर चाहे वह भारत हो या विदेशी धरती पर. जबकि टीम में शामिल अन्य बल्लेबाज विदेशी पिचों पर अधिक प्रभावी नही रहे हैं. वहीं बल्लेबाजी के अलावा टीम के आत्मविश्वास में भी कमी आएगी.

विराट कोहली मैदान पर खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाते रहते हैं. मैदान पर कोहली की आक्रामकता सामने वाली टीम पर भी एक दवाब बनाने का कार्य करती है. ऐसे में कोहली के बाहर बैठने से टीम पर इसका असर पड़ेगा.
तीसरा टेस्ट मैच नॉटिंघम में 18 अगस्त से 22 अगस्त के बीच खेला जाएगा. 2-0 से सीरीज में पिछड़ने वाली भारतीय टीम को इस सीरीज में बने रहने के लिए तीसरे टेस्ट में जीत हासिल करनी होगी.
The post ENG vs IND: तीसरे टेस्ट से पहले फिटनेस टेस्ट में विराट कोहली के फेल होते ही टीम इंडिया के लिए बढ़ेगी ये मुसीबत appeared first on SportzWiki Hindi.