Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: तीसरे टेस्ट में इस भारतीय खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल होंगे जसप्रीत बुमराह

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों को सीरिज के दो मुकाबले हो चुके हैं. जिसमे भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबलें में भारतीय टीम के कप्तान ने कई बदलाव किये, लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिल सकी. टीम में दूसरे मैच में बल्लेबाजी क्रम बदलाव किया गया और गेंदबाजी में भी बदलाव देखने को मिला, लेकिन इसके बाबजूद भी मैच में जीत नहीं दर्ज कर पाए.

कप्तान का टीम में  बदलाव करना सफल नहीं साबित हुआ और मैच में पारी के साथ 159 रनों के बड़े अंतर से शर्मनाक हार सामना करना पड़ा था. उस समय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं नहीं थे, लेकिन अब वह टीम में वापसी कर रहे है.

बुमराह चोट से उभर कर अपनी टीम को किस तरह से मुश्किल परिस्थियों से बाहर निकालते है. अब देखना ये होगा कि कप्तान कोहली किस खिलाड़ी की जगह इस गेंदबाज को टीम में शामिल करते है.

तैयार है टीम में वापसी के लिए यह तेज गेंदबाज 

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैदान में उतरने के लिए फिट हो गए हैं. बुमराह पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले नही खेल पाए थे. जिसके कारण भारत का गेंदबाजी लाइनअप कमजोर था. जो टीम इंडिया को दुसरे टेस्ट के दौरान महसूस हुआ.

आयरलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज के दौरान बुमराह चोटिल हो गए थे. इस वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे मैच में भी हिस्सा नहीं हो पाए थे. उसके बाद टेस्ट मैच में भी उनका चयन हुआ जिसमें शुरुआती दो मैच से बाहर रहना पड़ा.

इस खिलाड़ी की जगह शामिल होंगे बुमराह 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 18 अगस्त को खेला जायेगा. जिसमें बुमराह ने अपनी मौजूदगी की जानकारी दी है. अब सवाल ये उठता है, कि इस तेज गेंदबाज को किस खिलाड़ी की जगह पर टीम में शामिल किया जायेगा, तो आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट का हिस्सा रहे स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम से बाहर किया जा सकता है. क्योंकि इस गेंदबाज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. इस गेंदबाज की जगह बुमराह को शामिल किया जाना लगभग तय है.

The post ENG vs IND: तीसरे टेस्ट में इस भारतीय खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल होंगे जसप्रीत बुमराह appeared first on SportzWiki Hindi.