Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: टेस्ट टीम में ऋषभ पन्त को मिली जगह तो डेनियल वायट ने एक शब्द में बना दिया महान

भारतीय टीम के कप्तान खुद युवा हैं और अब नए युवा बल्लेबाजों पर भरोसा जाता रहे हैं. अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरिज के शुरूआती दो मैच में टेस्ट क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक टीम का हिस्सा थे.  लेकिन तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने अपने नए विकेट कीपर के रूप में ऋषभ पंत को शामिल किया है.

इस विकेटकीपर बल्लेबाज को डेव्यु मैच की कैप देकर कोहली ने टीम में स्थान दिया. इसके बाद इस युवा बल्लेबाज के लिए कई लोगों ने ट्विट कर अपने विचार व्यक्त किए.

डेनियल वायट ने कहा शानदार खिलाड़ी है पंत 

भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को तीसरे टेस्ट मैच में शामिल होने और अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत करने पर इंग्लैंड की महिला टीम की खिलाड़ी  ने ट्विट किया है कि “पन्त इसके योग्य है. वो महान बल्लेबाज है.”

दिनेश कार्तिक की जगह इस युवा खिलाड़ी को स्थान 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज में शनिवार को शुरू हुए तीसरे मुकाबले भारतीय टीम अब एक नए 20 साल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को जगह मिली. कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका दिया.

इस तीसरे टेस्ट मुकाबले में कोहली ने उन्हें दिनेश कार्तिक की जगह टीम में शामिल किया है. दिनेश कार्तिक इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में अभी तक खेले गए दो मैचों में कुछ विशेष कमाल नहीं कर पाए थे.

दिनेश कार्तिक ने दोनों मुकाबलों में चार पारियां खेली जिसमें वह दो परियों में शून्य के स्कोर पर भी आउट हो गए थे. जबकि दो मैच में सर्वाधिक स्कोर 21 रन रहा था. इसलिए कप्तान कोहली ने अब इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताया है. कप्तान विराट कोहली ने मैच से पहले ही पंत को टेस्ट कैप सौंप दी.

The post ENG vs IND: टेस्ट टीम में ऋषभ पन्त को मिली जगह तो डेनियल वायट ने एक शब्द में बना दिया महान appeared first on SportzWiki Hindi.