भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है लेकिन मैच के पहले दिन बारिश की वजह से एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी. यहां तक की बारिश ने टॉस तक नहीं होने दिया. गुरुवार को लॉर्ड्स में सुबह से ही लगातार बारिश हो रही थी, लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा था कि दिन का खेल बिना एक गेंद डाले रद्द हो जाएगा.
हालांकि फैंस के लिए अच्छी बात ये हैं कि आज मैच के दूसरे दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है. इससे पहले बर्मिंघम में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.
The famous walk the players will take through the Lord’s pavilion!#ENGvIND pic.twitter.com/QkWA4NVo7W
— England Cricket (@englandcricket) August 9, 2018
पहले टेस्ट में जीत के करीब पहुंचकर मैच गंवाने वाली टीम इंडिया इस मुकाबले से सीरीज में वापसी करना चाह रही है, जबकि मेजबान इंग्लिश टीम अपने इस खास मैदान पर जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी.
बारिश ने बढ़ा दी विराट की मुश्किलें

लॉर्ड्स में टॉस से पहले हुई बारिश ने कप्तान विराट कोहली की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है. मैच से पहले कहा जा रहा था कि लंदन में इन दिनों काफी गर्मी है तो दो स्पिन गेंदबाज़ों को मौका देना चाहिए, लेकिन मैच से ठीक पहले आई इस बारिश ने दोनों कप्तानों को दुविधा में डाल दिया है.
ओवरकास्ट कंडीशंस की वजह से अगर वो एक अतिरिक्त तेज़ गेंदबाज़ के साथ उतरते हैं और बाकी के चार दिन बारिश नहीं होती और विकेट की नमी निकल जाएगी तो उन्हें स्पिन गेंदबाज़ की कमी खलेगी.
Anyone feeling hungry?
Well here’s what the players will be eating while the rain falls
What would you choose?
#LoveLords#ENGvIND pic.twitter.com/8s5qU0MAL1
— Lord’s Cricket Ground (@HomeOfCricket) August 9, 2018
कल जब पूरे दिन बारिश हो रही थी तब भारतीय खिलाड़ियों के लिए विशेष तरह के पकवान तैयार किये जा रहे थे. लॉड्स क्रिकेट ग्राउंड के मैनेजमेंट ने बारिश का लुत्फ उठा रहे खिलाड़ियों के लिए खास इंतजाम किए. खिलाड़ियों को लिए बारिश का तुत्फ उठाने के लिए विशेष मेन्यू तैयार किया गया है.
यहां खिलाड़ियों के लिए चिकन टिक्का करी, पनीर टिक्का करी खिलाड़ियों के लिए बनवाया गया है. इंडियन फूड का भारतीय खिलाड़ियों के लिए विशेष इंतजाम है. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड मैनेजमेंट की तरफ से पहले दिन का मैन्यू क्रिकेट फैन्स के साथ शेयर किया.
The post ENG vs IND: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने विराट कोहली और भारतीय खिलाड़ियों के लिए बनवाया ये स्पेशल मेन्यू appeared first on SportzWiki Hindi.


