18 अगस्त से ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जायेगा. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले कोच रवि शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. जिसमे उन्होंने कई रोचक बातें कही है.
ऋषभ पंत पर फैसला मैच के समय

कोच रवि शास्त्री से जब पूछा गया, कि ऋषभ पंत तीसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं, तो इसके जवाब में कोच ने कहा, ” ऋषभ पंत के खेलने या ना खेलने का पता आपकों मैच के दिन 11 बजे चलेगा.
वही कोहली अब अपने को फिट महसूस कर रहे है. मैंने उन्हें नेट में देखा है और उनकी तबियत में हर रोज सुधार दिख रहा है. जो हमारे लिए काफी अच्छी बात है.”
हम किस टीम से खेल रहे है इस बात की चिंता नहीं करते

रवि शास्त्री ने आगे कहा, “यह टीम इस की चिंता नहीं करती, कि हम किस टीम से खेल रहे है, हमारे लिए यह सिंपल थ्योरी है, कि हम सिर्फ अच्छा खेलना चाहते है. फिर चाहे सामने इंग्लैंड हो ऑस्ट्रेलिया हो या साउथ अफ्रीका हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है. हम सिर्फ अपना बेहतर क्रिकेट खेलने में पर ध्यान देते है.”
दूसरे टेस्ट में अतिरिक्त स्पिनर खिलाने की हुई गलती

रवि शास्त्री ने कहा, “हाँ, हम मानते है, कि दूसरे टेस्ट में हमसे विकेट को रीड करने में थोड़ा गलती हुई. हमें एक और स्पिनर की जगह अतरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरना चाहिए था, लेकिन मौसम का अनुमान करना वहां मुश्किल था. हो सकता था,कि वहां अंतिम दिन स्पिनरों को मदद मिलना शुरू हो सकता था, लेकिन मैच के दौरान बारिश रही जिसके कारण पिच पर नमी आई और स्पिनरों को मदद नहीं मिली और हमें मैच हारना पड़ा.
अजीत के निधन का बहुत दुःख

कोच शास्त्री ने आजीत वाडेकर के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे अजीत के निधन का बहुत दुःख है और हम उनके लिए अपनी संवेदनाएं प्रकट करते है. मैंने उनके साथ काम किया है. वह एक शानदार कप्तान थे. वह एक शानदार टीम मैनेजर व कोच थे. उनके पास टीम को मैनेज करने की बहुत शानदार स्किल्स थी. हर किसी को उनके निधन से काफी दुःख पहुंचा है. “
The post ENG vs IND: कोच रवि शास्त्री ने बताया तीसरे टेस्ट में डेब्यू करेंगे ऋषभ पन्त या कार्तिक के उपर ही रहेगी जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.