भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम के बीच खेले गये पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा है. भारत की इस हार के जिम्मेदार बल्लेबाज रहे है.
भारतीय बल्लेबाज जहां पहली पारी में मात्र 274 रन ही बना पाये. वही दूसरी पारी में भारत के बल्लेबाज 162 रन ही जोड़ पाये. कप्तान विराट कोहली और टीम के कोच रवि शास्त्री को युवा बल्लेबाज केएल राहुल पर काफी भरोसा था, लेकिन वह भी बुरी तरह फ्लॉप ही साबित हुए है.
पुजारा की जगह मिला था राहुल को मौका

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने केएल राहुल पर काफी भरोसा दिखाते हुए उन्हें अनुभवी टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा की जगह टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया था, लेकिन राहुल अपने कोच और कप्तान की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे है.
पहली पारी में 4 तो दूसरी में बना पाये मात्र 13 रन

भारतीय टीम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज माने जाने वाले केएल राहुल पहली पारी में जहां मात्र 4 रन बना पाये. वही दूसरी पारी में भी केएल राहुल मात्र 13 रन की पारी ही खेल पाये.
पहली पारी में तो केएल राहुल ने एक बहुत खराब शॉट खेला था. जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी. उन्होंने ऑफ़ स्टंप के काफी बाहर जाती गेंद पर छेड़छाड़ की थी.
दूसरे टेस्ट से बाहर होना तय!

जिस तरह का प्रदर्शन केएल राहुल का पहले टेस्ट मैच रहा है. उसको देखते हुए उनका दूसरे टेस्ट मैच में बाहर होना तय माना जा रहा है. वह पहले टेस्ट में बुरी तरह फेल हुए है, इसलिए अब कप्तान और कोच अपने अनुभवी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा पर ही भरोसा दिखायेंगे.
पुजारा एक टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज है और उनके पास लम्बे समय तक क्रीज में टिकने की भी क्षमता है, इसलिए अब दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल को चेतेश्वर पुजारा रिप्लेस कर सकते है.
The post ENG vs IND: रोमांचक मैच में मिली हार के बाद खराब बल्लेबाजी के कारण इस भारतीय खिलाड़ी का बाहर होना तय appeared first on SportzWiki Hindi.