लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया मुश्किलों में हैं. आज मैच का चौथा दिन है. इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 396 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर 269 रन बढ़त है. मेजबान टीम की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज क्रिस वोक्स रहे. वोक्स ने नाबाद 137 रन बनाए. इग्लैंड ने चौथे दिन सैम कुरेन के आउट होने के बाद पारी घोषित करने का फैसला किया.

कुरेन 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे बारिश से प्रभावित दूसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन बारिश ने एक बार फिर खलल डाला. भारत की दूसरी पारी में 9 ओवर डाले जाने के बाद बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा. समय से पहले लंच ब्रेक ले लिया गया.
लंच तक भारत ने 2 विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए हैं. चेतेश्वर पुजारा 5* और अजिंक्य रहाणे 1* रन बनाकर नाबाद हैं. पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी मुश्किलों में नजर आई. मात्र 107 रन पर पूरी भारतीय टीम ऑल आउट हो गयी थी. अब मौजूदा हालात देख यह मैच बचा पाना भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल लग रहा है.
एंडरसन का कहर जारी

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का दूसरी पारी में भी कहर जारी रहा. उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में टीम इंडिया के ओपनर मुरली विजय को विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर लॉर्ड्स में अपना 100वां शिकार पूरा किया.
विजय दोनों पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए. जल्द ही एंडरसन ने केएल राहुल (10) को एलबीडब्ल्यू आउट करके टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन जो इस सीरीज की शुरुआत से भारतीय टीम पर कटाक्ष कर रहे थे, उन्होंने भारतीय बल्लेबाजो को हालत से निपटने के टिप्स दिए हैं.
वॉन का कहना है, कि
“भारतीय बल्लेबाज जल्दबाजी न दिखाए, आराम से समय बिताये व बिना दबाव के खेले. भारतीय बल्लेबाजों के पास जो क्षमता है वह किसी से छुपा नहीं है. हौसले के दम पर टीम इंडिया वापसी कर सकती हैं.”
The post ENG vs IND: टीम इंडिया के सबसे बड़ा आलोचक माइकल वान ने भारतीय टीम को दिया मैच ड्रा कराने का टिप्स appeared first on SportzWiki Hindi.