Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: जॉनी बैरेस्टो ने कहा खत्म नहीं होने वाली भारत की मुसीबत, एंडरसन हर मैच में होंगे और खतरनाक

इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्‍लेबाज जॉनी बैरेस्टो दुनिया की नंबर एक टेस्‍ट टीम भारत की ताकत से अच्‍छी तरह वाकिफ हैं. बैरेस्टो ने तभी तो कहा कि मौजूदा टेस्‍ट सीरीज में उनकी टीम 5-0 से भारत का सूपड़ा साफ़ लेकिन अभी ये कहना जल्‍दबाजी होगी.

हालांकि इस इंग्लिश खिलाड़ी ने यह भी कहा कि मैच दर मैच टीम इंडिया की मुसीबत बढ़ती जायेगी, क्योंकि जेम्स एंडरसन और खतरनाक होने वाले हैं.

It's too early to talk of a 5-0 win over India: Bairsta

गौरतलब है कि एंडरसन मौजूदा समय में टेस्ट के नंबर वन गेंदबाज हैं. 36 वर्षीय एंडरसन ने भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में इंग्लैंड को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई है. अपने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर एंडरसन ने आईसीसी के टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है.

यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. एंडरसन के शीर्ष स्थान पर रहते हुए 903 अंक हैं. ऐसे में वह 900 का आंकड़ा पार करने वाले इयान बोथम के बाद पहले इंग्लैंड के गेंदबाज हैं. बोथम ने 1980 में 900 का आंकड़ा पार किया था.


इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंग्लिश टीम के विकेटकीपर जॉनी बैरेस्टो ने कहा कि

“मुझे नहीं लगता कि उनकी उम्र मायने रखती है. वह फिट हैं और स्वयं को फिट रखते हैं, तो जब तक उनका शरीर फिट रहेगा इसमें कोई शक नहीं है कि वह अगले तीन से चार साल तक इस प्रदर्शन को जारी रख सकते हैं. एंडरसन ऐसे ही खेलते रहे तो 40 तक खेलते रहेंगे.”

आपको बता दें, 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में 18 अगस्त से खेला जाएगा। भारत को बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्‍ट मैच में 31 रन से हार मिली थी.

गौरतलब है कि एंडरसन ने इस मैच में लॉर्डर्स पर अपने 100 विकेट भी पूरे किए थे. उनसे पहले सिडनी बार्नेस (932), जॉर्ज लोहमान (931), टोनी लोक (912), इयान बोथम (911), डेरेड अंडरवुड (907) और एलेक बेडसेर (903) इंग्लैंड के वो गेंदबाज हैं, जिन्होंने 900 अंकों को छुआ हो.

The post ENG vs IND: जॉनी बैरेस्टो ने कहा खत्म नहीं होने वाली भारत की मुसीबत, एंडरसन हर मैच में होंगे और खतरनाक appeared first on SportzWiki Hindi.