Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: भारतीय टीम को अगर बचानी है इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज तो आज ही करने होंगे ये तीन बदलाव

भारतीय टीम एक बार फिर इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज में हार की ओर बढ़ रही है. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 से बढ़त बना ली है. इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह सरेंडर करती हुई नजर आयी है. ऐसे में अगर भारत को यह टेस्ट सीरीज बचानी है, तो तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में ये तीन बदलाव करने होंगे.

3. मुरली विजय की जगह शिखर धवन 

पिछले दो टेस्ट मैचों में भारत की हार का कारण ख़राब बल्लेबाजी रही. कागज पर मजबूत नजर आने वाली टीम इंडिया की बल्लेबाजी मैदान पर उतरते ही फेल हुई है. मुरली विजय लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में एक भी रन नही बना पाए और दोनों पारियों शून्य पर आउट होकर पवेलियन वापस लौटे. ऐसे में शिखर धवन को मौका देना चाहिए. हालांकि फॉर्म में धवन भी नही हैं, लेकिन वह विजय से अधिक स्कोर कर रहे हैं.

2. दिनेश कार्तिक की जगह रिषभ पंत 

दिनेश कार्तिक एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 2007 में टेस्ट सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा था. कार्तिक ने उस दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. मगर लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक रन बनाने में सफल नही हो पाए हैं. दिनेश कार्तिक की जगह युवा बल्लेबाज रिषभ पंत को मौका दिया जा सकता है. पंत ने इंग्लैंड में हाल ही में टीम इंडिया ए की ओर से खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की है.

1. कुलदीप यादव की जगह जसप्रीत बुमराह 

बारिश होने के बाद भी लॉर्ड्स में दो स्पिनर गेंदबाजों के साथ खेलना विराट कोहली की एक बड़ी गलती रही थी. तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिच पर कुलदीप यादव और आर अश्विन को पिच से अधिक मदद नही मिली थी. वहीं दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हो चुके हैं. तीसरे टेस्ट में उन्हें कुलदीप यादव की जगह टीम में मौका दिया जाना चाहिए.

The post ENG vs IND: भारतीय टीम को अगर बचानी है इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज तो आज ही करने होंगे ये तीन बदलाव appeared first on SportzWiki Hindi.