Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: रविचन्द्रन अश्विन की इंजरी को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने करेंगे आराम या रहेंगे बाहर

30 अगस्त गुरूवार से होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन की चोट चिंता का विषय बनी हुई थी, लेकिन इसी बीच रविचंद्रन अश्विन की चोट को लेकर एक बहुत बड़ी अपडेट आ रही है.

पूरी तरह फिट हुए अश्विन 

बता दें, कि चौथे टेस्ट मैच के लिए रविचंद्रन अश्विन पूरी तरह फिट साबित हो गये है और अब वह भारतीय टीम के लिए चौथा टेस्ट मैच खेल सकते है. रविचंद्रन अश्विन चौथे टेस्ट मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. अश्विन के फिट होने की जानकारी स्पोर्ट्स पत्रकार चेतन नरूला ने भी एक अपने ट्वीट के जरिये दी है

आपकों यह भी बता दें, कि रविचंद्रन अश्विन ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे थे, लेकिन टीम के फिजियो ने अश्विन की चोट पर अच्छा काम किया है और उन्हें चौथे टेस्ट मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया है. पहले रविन्द्र जडेजा के चौथे टेस्ट में खेलने की बात सामने आ रही थी, लेकिन अश्विन के फिट होने के बाद जडेजा के खेलने का चांस बहुत कम है.

 

 

 

भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से है अश्विन 

बता दें, कि रवि चंद्रन अश्विन भारतीय टीम के टेस्ट क्रिकेट में सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है. अश्विन के टेस्ट आँकड़े भी शानदार है. वह भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 61 टेस्ट मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 30.17 की औसत से 2263 रन बनाये हुए है. वहीं रविचंद्रन अश्विन ने 61 टेस्ट मैचों में 25.45 की औसत से 324 विकेट लिए है.

रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में चार शतक भी लगाये हुए है. अश्विन 26 बार टेस्ट क्रिकेट में पांच या उससे ज्यादा विकेट ले चुके है. रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम को अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से कई मैच जीता चुके है.

The post ENG vs IND: रविचन्द्रन अश्विन की इंजरी को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने करेंगे आराम या रहेंगे बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.