Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: जॉस बटलर को लेकर आई बड़ी अपडेट, कर सकते है आज इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी

एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 287 रनों पर सिमटने के बाद इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर चोटिल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. जोस बटलर के बाएं हाथ की बीच की उंगली में चोट लगी है और उन्हें पास के ही अस्पताल में एक्स-रे के लिए ले जाया गया है. जोस बटलर विराट कोहली के शॉट को रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद उनकी उंगली में जा लगी. जोस बटलर स्लिप में फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए हैं.

मैच के दौरा हो गए थे चोटिल 

जोस बटलर इंग्लैंड के उप कप्तान हैं और उनका चोटिल होना टीम के लिए बड़े झटके की तरह है. जिस तरह की चोट बटलर को लगी है इसके बाद उनके सीरीज के बाकी मैचों से बाहर होने की आशंका है. बटलर इंग्लैंड के बेहद आक्रामक बल्लेबाज हैं हालांकि वो पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे.

नही है फ्रैक्चर 

बटलर की चोट के बाद उनका एक्स रे हुआ था, जिसके बाद इंग्लैंड के टीम मैनेजेमेंट ने इस बात ओ कन्फर्म किया है कि बटलर को फ्रैक्चर नही हुआ है हालांकि उन्होंने ये साफ कर दिया था कि वो दूसरे दिन मैदान पर फ़ील्डिंग करने के लिए नही उतरेंगे. वही अभी तक इस बात की पुष्टि नही हुए है कि बटलर आज के दिन के खेल में मैदान में उतरेंगे या नही.

इससे पहले आपको बता दें कि भारत की पहली पारी 273 रन पर सिमट गई थी. पहली पारी में इंग्लैंड को 13 रन की बढ़त हासिल हुई थी. वही दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही थी और टीम के स्टार बल्लेबाज़ कुक डक पर आउट हो गए थे. वहीं उन्हें एक बार फिर से अश्विन ने आउट किया था. वहीं दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड ने 13 रन बना लिए थे.

The post ENG vs IND: जॉस बटलर को लेकर आई बड़ी अपडेट, कर सकते है आज इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.