Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: अजिंक्य रहाणे नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी की जगह करुण नायर को मिल सकता है तीसरे टेस्ट में मौका

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये अबतक शुरूआती दो टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है. भारतीय टीम के बल्लेबाज अबतक टेस्ट सीरीज में 300 रन का स्कोर भी नहीं बना पाये है.

भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप नजर आ रहे है. कोई भी बल्लेबाज टिककर खेल नहीं पा रहा है. सबसे बुरा हाल तो भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाजों का है. जो पहले-दुसरे ओवर में ही आउट हो जा रहे है.

विजय चार पारियों में बना पाये है मात्र 26 रन 

बता दें, कि इस टेस्ट सीरीज में मुरली विजय अबतक चार पारियों में मात्र 26 रन ही बना पाये है. लॉर्ड्स में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में तो वह बुरी तरह फेल साबित हुए थे.

मुरली विजय लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गये थे. उन्हें दोनों बार इंग्लैंड के मुख्य तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने आउट किया था.

तीसरे टेस्ट मैच से हो सकते है बाहर 

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 18 अगस्त से खेला जाना है. भारत के इस टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय अपनी खराब फॉर्म के कारण बाहर हो सकते है. साउथ अफ्रीका में भी उनका फॉर्म काफी खराब था. ऐसे में अब उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन से ड्राप किया जा सकता है.

विजय की जगह करुण नायर को मिल सकता है मौका 

बता दें, कि मुरली विजय की जगह करुण नायर को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. करुण नायर शुरूआती दो टेस्ट मैचों में नहीं खेले थे, लेकिन तीसरे टेस्ट में वह मुरली विजय की जगह टीम में खेल सकते है.

करुण नायर को भारतीय टीम का मैनेजमेंट तीसरे टेस्ट में ओपनिंग की भी जिम्मेदारी दे सकता है. नायर ही केएल राहुल के साथ तीसरे टेस्ट में भारत के पारी की शुरूआत कर सकते है.

The post ENG vs IND: अजिंक्य रहाणे नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी की जगह करुण नायर को मिल सकता है तीसरे टेस्ट में मौका appeared first on SportzWiki Hindi.