भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज़ का तीसरा मैच नॉटिंघम के मैदान पर खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है. इस मैच में दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को शामिल किया गया है. पंत का यह डेब्यू मैच है. वहीं मुरली विजय की जगह शिखर धवन को लिया गया. कुलदीप यादव की जगह जसप्रीत बुमराह टीम में आये हैं.

इस मैच में टॉस हार पहले बल्लेबाजी मिलने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली बेहद खुश नजर आये. उन्होंने मैच से पहले बात करते हुए कहा कि “हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. सतह वास्तव में हार्ड है. पहले बल्लेबाजी करना आसान होगा वहीं बाद में यह विकेट बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो जाएगा. शुरुआती एक घंटे बल्लेबाजों को रुक कर खेलना होगा. पूरी कोशिश रहेगी कि इस मैच में हम पहले ठीक ठाक स्कोर खड़ा करे. जिससे हमारे गेंदबाजों का मनोबज ऊँचा रहे. हम सकारत्मक सोच के साथ इस मैच में उतरे हैं. परिणाम भी कुछ ऐसा ही होगा.”
WATCH: @RishabPant777 relishing Test call-up.
https://t.co/gHG7QuNN3z #ENGvIND pic.twitter.com/qzfC3pmTOP
— BCCI (@BCCI) August 18, 2018
गौरतलब है कि सीरीज में 2-0 से आगे चल रहा इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा जबकि टीम इंडिया अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए इस मैच को जीतना चाहेगी.
जहां भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए हैं वहीं इंग्लैंड ने टीम में दो बदलाव किए हैं. बेन स्टोक्स और आदिल राशीद की टीम में वापसी हुई है. इंग्लैंड जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी.
उसकी कोशिश जीत हासिल कर सिरीज में अजेय बढ़त हासिल करना होगी. . इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में 31 रनों से जीत दर्ज की थी. इसके बाद लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत पर पारी और 159 रनों से जीत दर्ज की. ऐसे में एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
The post ENG vs IND: टॉस से पहले विराट और जो रूट ने कर ली होती बात तो नहीं करना पड़ता टॉस, कोहली ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.
