भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन, बर्मिंघम के खेला जा रहा है. पहले दिन का पहला सेशन ख़त्म हो होने इंग्लैंड ने एलिस्टर कुक के रूप में केवल एक विकेट खोया.
भारत को पहली सफलता अश्विन ने दिलायी. अश्विन ने 9वें ओवर में इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक एलिस्टर कुक को क्लीन बोल्ड किया. हालांकि अभी ताका यहां दो विकेट हो सकता था लेकिन अजिंक्य रहाणे मौके को भुनाने में असफल रहे.

दरअसल, इशांत शर्मा को 6वें ओवर में पहला विकेट मिल सकता था. बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स ने इशांत की गेंद को सामने की ओर रोकने का प्रयास किया मगर गेंद बल्ले का किनारा लेती हुई थर्ड स्लिप पर खड़े विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच गयी.
रहाणे ने कैच लेने का प्रयास किया, लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगी. इस कैच की बात करें तो यह कोई मुश्किल कैच नहीं था, लेकिन रहाणे नहीं लपक पाए. जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.
Here we go. A slip catch down already……
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) August 1, 2018
Rahane has dropped a catch, good luck India. It’s a mistake happening too many times. Get a grip
— Nikhil
(@CricCrazyNIKS) August 1, 2018
Ouch! Ouch! Ouch! #EngVInd
— Jatin Sapru (@jatinsapru) August 1, 2018
Old habits die hard
#ENGvIND #dropcatch
— Dharan SenthilKumar. (@SvDharan) August 1, 2018
#ENGvIND
Catches win Matches…
Oh God please improve our slip feilding— Shiva Amirishetti (@SAmirishetti) August 1, 2018
वैसे तो रहाणे टीम इंडिया के बेहतरीन क्षेत्ररक्षक माने जाते हैं. अमूमन टेस्ट में रहाणे उसी पोजीशन पर खड़े भी होते हैं, लेकिन आज उनसे गलती हो गयी.
The post ENG vs IND: कैच टपकाने के बाद अजिंक्य रहाणे पर भड़के फैन्स, कुछ इस तरह कर रहें ट्रोल appeared first on SportzWiki Hindi.
(@CricCrazyNIKS)