Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: किसने शिखर धवन से कहा जल्दी बदलो अपनी आदत, नहीं तो बैठो टीम से बाहर

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर अक्सर भारतीय टीम को नसीहत देते नजर आते हैं. कई बार खिलाड़ी उनकी इस नसीहत पर अमल करते हैं और अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं. लेकिन कई बार कुछ खिलाड़ी गावस्कर जैसे दिग्गज खिलाड़ी की बातों को बेअसर मानते हैं और फेल हो जाते हैं.

इस बार सुनील गावस्कर इसी बात से नाराज हैं. दरअसल इंग्लैंड में लगातार फ्लाप हो रहे टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन पर इस बार गावस्कर का गुस्सा फूटा है.

एसेक्स के खिलाफ प्रैक्टिस मैच की दोनों पारियों में शून्य पर आउट होने वाले धवन ने बर्मिंघम टेस्ट में 26 और 13 रन की पारी खेली थी. सुनील गावस्कर उनके टेस्ट क्रिकेट में रवैये को लेकर नाखुश हैं. इसपर उन्होंने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया भी दी है.

गावस्कर ने कहा,

‘शिखर अपने खेल में बिलकुल भी बदलाव नहीं करना चाहता. उसका विश्वास उसी तरह से खेलने में हैं, जिसने उसे अब तक सफलता दिलाई है. आप वनडे क्रिकेट में ऐसे शाट खेलने के बावजूद बच सकते हो, क्योंकि स्लिप में ज्यादा फील्डर्स नहीं होते और बल्ले का किनारा लेकर गेंद बाउंड्री तक जा सकती है. लेकिन टेस्ट में इस तरह के शाट का नतीजा सिर्फ विकेट गंवाना होगा. वह अपने खेल में बदलाव नहीं करता तो विदेशों में लाल गेंद के खिलाफ उसे जूझना होगा. ऐसे वो ज्यादा दिन टीम में अपनी जगह सुनिश्चित नहीं रख पायेंगे.’

गौरतलब है इंग्लैंड में प्रैक्टिस मैच के दौरान शिखर धवन दोनों पारी में शून्य पर आउट हुए थे। पहली पारी में विकेटकीपर ने उनका कैच पकड़ा था जबकि दूसरी में वह बोल्ड हुए थे.

बर्मिंघम में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में भी धवन पहली पारी में स्लिप में कैच आउट हुए थे जबकि दूसरी पारी में विकेटकीपर ने उनका कैच पकड़ा था.

The post ENG vs IND: किसने शिखर धवन से कहा जल्दी बदलो अपनी आदत, नहीं तो बैठो टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.