Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: टीम में लगातार बदलाव के सवाल पर विराट का करारा जवाब, रिकॉर्ड के लिए नहीं बल्कि इस वजह से करता हूँ बदलाव

भारत और इग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच आज से शुरू हो रहा है. इस मैच से पहले मीडिया से बात करने टीम के कप्तान विराट कोहली खुद आए. इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे वो खुद को इस सीरीज के लिए तैयार कर रहे हैं. इसके अलावा आने वाले मैच के लिए टीम कैसे खुद को तैयार कर रही हैं .

अश्विन पूरी तरह से फिट हैं 

Southampton Test: The Indian team returned in the form of a look at the series

अश्विन की चोट को लेकर बात करते हुए कोहली ने कहा कि ‘कल खेलने के लिए हर कोई फिट है. अश्विन भी अच्छी तरह उबर चुके हैं. उन्होंने कल अभ्यास सत्र में अच्छा अभ्यास किया. वह खेलने के लिए फिट हैं.’

बदलाव की जरूरत नही है 

टीम में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि “हमेशा लगातार बदलाव नहीं किए गए. इस दौरान कुछ चोटें भी होती थीं, जिनके बारे में बात नहीं की गई. यह दोनों का मेल रहता था. अब परिस्थितियों को देखते हुए हमें कुछ भी बदलने की जरूरत महसूस नहीं हो रही.”

हमारे पास अब अनुभव है 

इस सीरीज में वापसी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि “हमारे पास शायद शुरू में मिली बढ़त (लॉर्ड्स पर 1-0 की जीत के बाद) का फायदा उठाने का अनुभव नहीं था. वहीं चार साल बाद मुझे यही लगता है. इस समय हम समझते हैं कि हम बहुत ही अच्छी स्थिति में हैं, क्योंकि हमने सीरीज में सही समय पर लय हासिल की. 0-2 से पिछड़ने के बाद ऐसा खेल दिखाना शानदार है, क्योंकि हर किसी ने सोचा होगा कि हमारे खिलाफ क्लीन स्वीप होगा.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि “क्रिकेटर के तौर पर हम समझ जाते हैं, कि कब टेस्ट मैच आपकी पकड़ से दूर जा रहा होता है और हम इसे महसूस करने के बारे में भी बात करते हैं ताकि सुनिश्चित कर सकें कि हम उन अहम क्षणों का फायदा उठाएं जैसा हमने नाटिंघम में किया था.”

The post ENG vs IND: टीम में लगातार बदलाव के सवाल पर विराट का करारा जवाब, रिकॉर्ड के लिए नहीं बल्कि इस वजह से करता हूँ बदलाव appeared first on SportzWiki Hindi.