कप्तान विराट कोहली की शानदार सेंचुरी के दम पर भारत ने बर्मिंगम टेस्ट में वापसी कर ली है. कोहली के 149 रनों की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी में 274 रन बनाए. वह इंग्लैंड के 287 के स्कोर से 13 रन पीछे रह गया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एलिस्टर कुक का विकेट खोकर 9 रन बना लिए हैं. उन्हें अश्विन ने बोल्ड किया.

इंग्लैंड की कुल बढ़त 22 रनों की हो गई है. अब तीसरे दिन का खेल बेहद निर्णायक साबित मोड़ पर है. दोनों ही टीमें यहां से जान लगा मैच अपने पक्ष में ले जाना चाहेंगी. जैसा कि पहले से ही कहा जा रहा था यह टेस्ट सीरीज दोनों टीम के कप्तानों पर बहुत हद तक निर्भर करेगा. क्रिकेट जानकार तीसरे दिन के अहम कड़ी के बारे में बात कर रहे हैं. इसी पर टीम इंडिया के स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

भज्जी का कहना है कि “तीसरे दिन मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहेगा. खासकर टीम के एकलौते फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन पर बहुत कुछ निर्भर करेगा.साथ में मोहम्मद शमी भी भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.”
वहीं कुछ क्रिकेट जानकारों की माने तो आज के दिन इंग्लिश कप्तान जो रूट पर बहुत हद तक निर्भर करेगा.
Day 3 advantage india
@MdShami11 @ashwinravi99 key factor going forward today…Go well boys
#ENGVIND pic.twitter.com/oaVrxTJW3q
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) August 3, 2018
बता दें, भारत ने अपने 5 विकेट सिर्फ 100 रन पर ही गंवा दिए थे। जिस समय लग रहा था कि इंग्लैंड बड़ी बढ़त ले लेगा उस समय विराट ने भारत के लिए संकटमोचन की भूमिका निभाई। विराट कोहली ने अकेले दम पर इंग्लैंड को बड़ी बढत लेने से रोक दिया। भारत की ओर से केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे ने खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए.

गौरतलब है कि सैम कुरेन की धारदार गेंदबाजी से संकट में घिरा भारत कप्तान विराट कोहली के जुझारू शतक की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन जोरदार वापसी करने में सफल रहा।
अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे करन (74 रन पर चार विकेट) और स्टोक्स (73 रन पर दो विकेट) ने एक समय भारत का स्कोर पांच विकेट पर 100 रन कर दिया था, लेकिन कोहली ने 225 गेंद में 22 चौकों और एक छक्के से 149 रन की पारी खेलकर टीम को 274 रन पर पहुंचा दिया.
The post ENG vs IND: हरभजन सिंह ने बताया तीसरे दिन रहेगा भारत का पलड़ा भारी, ये दो खिलाड़ी जिताएंगे मैच appeared first on SportzWiki Hindi.
