भारतीय टीम इंग्लैंड की धरती पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. जिसमें भारत को पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और इंग्लैंड ने 2-0 से बढ़त बना ली है.
लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को एक पारी और 159 रनों की एक बड़ी हार मिली. वहीं अब भारत की नजरे तीसरे टेस्ट में वापसी करने पर होंगी. जबकि इंग्लैंड इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्ज़ा जमाने की कोशिश करेगा.
ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा तीसरा टेस्ट

शनिवार से शुरु हो रहे सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड पर खेला जाएगा. मौसम विभाग द्वारा 19 और 22 अगस्त को नॉटिंघम में बारिश की संभावना जताई गयी है. ऐसे में ट्रेंट ब्रिज में होने वाले इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है. मैच 18 से 22 अगस्त के बीच खेला जाएगा.
भारतीय समयानुसार इस समय शुरु होगा मैच
भारतीय समयानुसार तीसरा टेस्ट मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरु होगा. जो रात 10:30 बजे तक खेला जायेगा. अगर बिच में बारिश ने खलल डाला तो मैच के समय में बदलाव हो सकता हैं.
यहाँ से देख सकेंगे लाइव

तीसरे टेस्ट मैच को आप अपने टीवी नेटवर्क के सोनी टेन स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकेंगे. जिसका हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा. वहीं अगर आप मोबाइल और लैपटॉप पर इंटरनेट जरिए मैच देखना चाहते हैं, तो आपको सोनी लीव एप या वेबसाईट पर जाना होगा. इसके अलावा आप जिओ टीवी पर भी लाइव मैच देख सकते हैं.
भारत के लिए तीसरे टेस्ट मैच में चिंता की बात ये है कि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. अगर मैच के दौरान बारिश होती है, तो भारतीय टीम के लिए मुसीबत बढ़ सकती है.
बारिश होने के बाद पिच पर नमी होगी. जिसका इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जमकर फायदा उठाएंगे. जैसा कि हम लॉर्ड्स के मैदान पर देख चुके हैं.
The post ENG vs IND: जाने कब और कहाँ लाइव देख सकते है ट्रेंटब्रिज में खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच appeared first on SportzWiki Hindi.