Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: ट्वीटर रिएक्शन: मुरली विजय और केएल राहुल के जल्दी आउट होने पर आ रहे ऐसे कमेन्ट जिसे देखना नहीं चाहेंगे दोनों

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम पर जारी है. इस मैच का चौथे दिन का लंच ले लिया गया है.

दरअसल, लॉर्ड्स में बारिश आ रही है. जिसके चलते जल्दी लंच ले लिया गया है. बता दें, कि लंच तक इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.

विजय और राहुल एक बार फिर फ्लॉप 

बता दें, कि मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी 7 विकेट के नुकसान पर 396 रन बनाकर घोषित कर दी है और भारतीय टीम की पहली पारी के आधार पर 289 की बढ़त हासिल की है. लंच के समय तक भारतीय टीम 2 विकेट पर 17 रन बना लिए है. पुजारा 5 व रहाणे 1 रन बनाकर क्रीज में मौजूद है.

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय दूसरी पारी में भी फ्लॉप साबित हुए है. केएल राहुल जहां टीम के लिए मात्र 10 रन जोड़ पाये है. वही मुरली विजय अपना खाता भी नहीं खोल सके, दोनों ही बल्लेबाजों को जेम्स एंडरसन ने आउट किया है.

विजय और राहुल का उड़ रहा ट्विटर पर मजाक 

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय का लगातार चौथी पारी में फ्लॉप होने के बाद मजाक उड़ रहा है.

 

The post ENG vs IND: ट्वीटर रिएक्शन: मुरली विजय और केएल राहुल के जल्दी आउट होने पर आ रहे ऐसे कमेन्ट जिसे देखना नहीं चाहेंगे दोनों appeared first on SportzWiki Hindi.