Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: एक बार फिर विकेट ली हुई गेंद हुई नो बॉल तो जसप्रीत बुमराह पर निकला फैन्स का गुस्सा

जब भारतीय टीम को मैच के दौरान विकेट की ज़रूरत होती है, उसी समय जसप्रीत बुमराह नॉ बॉल पर विकेट लेते हैं. कुछ ऐसा ही उन्होंने इंग्लैंड में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान किया है. पिछले वर्ष चैंपियन ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ की गयी जसप्रीत बुमराह की वह नॉ बॉल कौन भूल सकता है.

बुमराह की उस गलती ने पाकिस्तान को जीत दिलाने में मदद की थी. फखर ज़मान जब महज तीन रनों पर ही धोनी को कैच थामकर वापस पवेलियन लौटने वाले थे, उसी समय मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर से नॉ बॉल देखने के लिए कहा और गेंद नॉ बॉल निकली. फखर ने इस मौके का जमकर फायदा उठाया और शतकीय पारी खेल भारत की हार का आधार रखा. आखिर भारत को हार का सामना करना ही पड़ा.

फिर दोहराई वही गलती 

खेले जा रहे टेस्ट मैच में जब बुमराह ने आदिल राशिद का विकेट लिया, तो अंपायर उस गेंद को नॉ बॉल चेक करने के लिए गए. एक बार फिर गेंद नॉ बॉल निकली और भारत को मिला हुआ विकेट गंवाना पड़ा. हालांकि इससे भारत को ज्यादा नुकसान तो नहीं लेकिन क्रिकेट फैन्स को ने निराश किया और अब वह सोशल मीडिया पर बुमराह के उपर गुस्सा निकाल रहे हैं.

The post ENG vs IND: एक बार फिर विकेट ली हुई गेंद हुई नो बॉल तो जसप्रीत बुमराह पर निकला फैन्स का गुस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.