Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: पहले ही सत्र में चोट देने वाले क्रिस वोक्स ने मैच के बाद लगाया भारत के जख्मो पर मरहम, कोहली को दी चेतावनी

ट्रेंट ब्रिज टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 307 रन बनाये है. इस मैच के बाद इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में आये. जहां उन्होंने अपनी टीम को लेकर कई रोचक बाते कही है.

हमने आखिरी सत्र में वापसी की 

Lifting a bat in the lords was a dream of childhood: Woakes

क्रिस वोक्स ने कहा, “टॉस जीतकर आप जब गेंदबाजी करते है, तो आपके गेंदबाजो पर विकेट लेने का एक्स्ट्रा प्रेशर होता है. मुझे लगता है, कि दिन के मध्य में भारतीय बल्लेबाजों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन गेंद भी ज्यादा स्विंग नहीं हो रही थी, लेकिन मुझे लगता है, कि दिन के आखिरी घंटे के खेल में हमने वापसी भी की है.”

कोहली का विकेट लेना हमेशा खास 

क्रिस वोक्स ने आगे कहा, “कोहली का विकेट लेना हमेशा खास होता है. वह एक विश्वस्तरीय बल्लेबाज है, उसके पास बड़े स्कोर करने की क्षमता है, इसलिए उसका विकेट आप किसी भी समय लो वह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. मैच के आखिरी सत्र में उसका विकेट लेना हमारे लिए अहम भी था और उसका विकेट लेने के बाद हमने मैच में वापसी भी की है. 

वह एक शानदार खिलाड़ी दिख रहा है और सफ़ेद गेंद से काफी अच्छे शॉट्स खेलते हुए दिख रहा है. मैंने उसे तब भी देखा था जब मैं इंग्लैंड लायंस के लिए इंडिया ए के खिलाफ खेल रहा था. वह एक प्रतिभाशाली और आक्रामक बल्लेबाज दिख रहा है, लेकिन सभी इंग्लैंड की परिस्थितियां आसान नहीं है यहाँ बल्लेबाजों के काफी एज निकलते है. हम उसे अगले दिन जल्दी आउट करने की कोशिश करेंगे. 

सैम कुरेन का ना खेलना थोड़ा निराशाजनक 

क्रिस वोक्स ने आगे कहा, “हाँ, यह थोड़ा दुर्भाग्पूर्ण है, कि सैम कुरेन को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद अपना स्थान प्लेइंग इलेवन से गंवाना पड़ा है, लेकिन सभी जानते है, कि बेन स्टोक्स एक विश्वस्तरीय ऑलराउंडर है. यह फैसला टीम मैनेजमेंट का है. सैम जरुर आगे हमारी टीम से खेलते हुए नजर आयेंगे.

मैं फिलहाल कोई प्रेशर महसूस नहीं कर रहा हूं. मैं सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और टीम के लिए अपना 100% योगदान देने की कोशिश कर रहा हूं. मेरा काम विकेट लेना और रन बनाना है और उसी पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं. 

भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज विश्वस्तरीय है. शायद वह यहां की कठिन परिस्थितियों के कारण अपनी क्षमता के अनुरूप रन नहीं बना पा रहे है. गेंद दोनों तरफ काफी ज्यादा स्विंग कर रही है. भारतीय खिलाड़ी अधिकतर लेग स्टंप व मिडिल स्टंप की गेंदों पर ज्यादा अच्छा खेलते है, लेकिन हमने इस प्रकार की गेंदबाजी कम करने की योजना बनाई है.”

 

The post ENG vs IND: पहले ही सत्र में चोट देने वाले क्रिस वोक्स ने मैच के बाद लगाया भारत के जख्मो पर मरहम, कोहली को दी चेतावनी appeared first on SportzWiki Hindi.