Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ जिस भारतीय खिलाड़ी ने लिए है सबसे ज्यादा विकेट उसके पास है सिर्फ एक हाथ

भारत इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है. जहां भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में भारतीय टीम के उस खिलाड़ी का ही नाम बताएंगे, जिसने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए है.

बीएस चंद्रशेखर ने लिए है इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट 

इंग्लैंड के खिलाफ भारत के जिस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए है. उस खिलाड़ी का नाम बीएस चंद्रशेखर है. बीएस चंद्रशेखर भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पिनर है.

उन्होंने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ साल 1964 से साल 1979 तक कुल 23 टेस्ट मैच खेले है. जिसमे उन्होंने भारतीय टीम के लिए 95 विकेट हासिल किये है. उनसे ज्यादा विकेट इंग्लैंड के खिलाफ कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं ले पाया है.

बीएस चंद्रशेखर के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने में अनिल कुंबले का नाम आता है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 92 विकेट हासिल किये है.

बीएस चंद्रशेखर के एक हाथ में था पोलियों 

आपकों बता दें, कि बीएस चंद्रशेखर का जन्म 17 मई 1945 को मैसूर में हुआ था. 6 साल की उम्र में ही बीएस चंद्रशेखर को उनके दायें हाथ में पोलियों हो गया था. हालाँकि, इसके बाद उन्हें क्रिकेट का ऐसा शौक लगा, कि उन्हें जिस हाथ में उन्हें पोलियों हुआ था. उन्होंने अपने इसी हाथ से गेंद को स्पिन करना शुरू कर दिया.

उन्होंने इसके बाद अपनी स्पिन गेंदबाजी से ऐसा कमाल दिखाया, कि उन्होंने भारतीय टीम के लिए 58 टेस्ट मैच खेलते हुए 242 विकेट हासिल किये.

बीएस चंद्रशेखर ने ही दिलाई थी इंग्लैंड में पहली जीत 

इंग्लैंड की धरती पर भारत की पहली जीत के हीरों भी बीएस चन्द्रशेखर ही थे. इंग्लैंड के खिलाफ साल 1971 में भारतीय टीम की पहली टेस्ट जीत में भी उन्होंने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए भारतीय टीम के लिए पहली पारी में 76 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे, तो वही दूसरी पारी में 38 रन देकर 6 विकेट हासिल किये थे.

The post ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ जिस भारतीय खिलाड़ी ने लिए है सबसे ज्यादा विकेट उसके पास है सिर्फ एक हाथ appeared first on SportzWiki Hindi.