Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: दुसरे टेस्ट से बाहर हुआ भारतीय टीम का स्टार गेंदबाज, बढ़ी विराट कोहली की मुश्किलें

टीम इंडिया के लिए मुश्किलों का दौर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एक तो टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शिकस्त झेलनी पड़ी. अब पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से पिछड़ रही है.

उम्मीद है कि भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में (9 अगस्त) वापसी करेगी. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को एक करारा झटका लगा है. दरअसल, टीम के स्टार गेंदबाज व यार्कर किंग के नाम से मशहूर जसप्रीत बुमराह इस मैच के लिए भी शत प्रतिशत फिट नहीं हुए हैं.

गौरतलब है कि बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच के दौरान अंगूठे चोट लग गयी थी. जिस वजह से बुमराह पहले मैच में नहीं खेल पाए. उम्मीद थी कि बुमराह अगले मैच तक फिट हो जायेंगे. लेकिन यह आशा निराशा में बदलती दिख रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बुमराह को अभी फिटनेस हासिल करने में और समय लगेगा.

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है. बर्मिंघम में खेला गया पहला टेस्ट भारत ने 31 रनों से गंवा दिया था.

हालांकि टीम के तेज गेंदबाजों ने पहले टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की . बुमराह की कमी ज्यादा महसूस नहीं हुई. लेकिन जसप्रीत बुम्हार हमेशा से भारत के लिए मैच जिताऊ खिलाड़ी रहे हैं. ऐसे में उनका टीम में न होना विपक्षी टीम को मानोवैज्ञानिक बढ़त देता है.

 

पहले टेस्ट में तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन

ईशांत ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में मिलाकर छह विकेट लिए थे. पहली पारी में उन्होंने एक जबकि दूसरी पारी में पांच विकेट लिए थे. वहीं उमेश यादव ने पहली पारी में एक और दूसरी पारी में दो विकेट लिए थे. शमी की बात करें तो उन्होंने पहली पारी में तीन विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में एक भी विकेट नहीं लिया.

The post ENG vs IND: दुसरे टेस्ट से बाहर हुआ भारतीय टीम का स्टार गेंदबाज, बढ़ी विराट कोहली की मुश्किलें appeared first on SportzWiki Hindi.