भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बर्मिंघम में खेले जा रहे इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में शतक लगाकर हर किसी का दिल जीत लिया है। भारतीय टीम के कप्तान की बल्लेबाजी को देख हर कोई उनका कायल हो चला है, लेकिन फिर भी उन्हें उनका आक्रामक व्यवहार मैदान में उन्हें विलेन बना ही देता है।

विराट कोहली आक्रमकता में कर देते हैं बार-बार ये गलती
बर्मिंघम के एजबस्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली ने जबरदस्त शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी 149 रनों की पारी की मदद से भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मैच के पहले दिन जो रूट को आउट करने के बाद गंदी भाषा का प्रयोग किया वो मैच रेफरी मार्टिन क्रॉ को नागवार गुजरा।

जो रूट को आउट कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के लिए कोहली से खफा मैच रेफरी
दरअसल भारतीय टीम के कप्तान ने इस टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लिश कप्तान जो रूट को इस टेस्ट मैच की पहली पारी में अश्विन की गेंद पर अपने एक सीधे थ्रो पर रन आउट किया। रन आउट करते ही विराट कोहली ने जो रूट के वनडे सीरीज के दौरान किए गए माइक ड्रॉप का जवाब देते हुए उनकी ओर ऐसा इशारा करने के साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

पहले दिन के खेल के बाद कोहली को मैच रेफरी मार्टिन क्रॉ ने दी इन चीजों से बचने की सलाह
इसके बाद मौजूदा दौर के सबसे बड़े बल्लेबाज के इस तरह के व्यवहार से मैच रेफरी खफा हैं। स्काई स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट की माने तो मैच रेफरी मार्टिन क्रॉ ने विराट कोहली से दिन की समाप्ति के बाद अनौपचारिक बातचीत की और साथ ही एक राष्ट्रीय टीम के कप्तान होने के नाते इन चीजों से बचने की सलाह दी है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: विराट पारी के बाद भी इस वजह से कोहली को मैच रेफरी मार्टिन क्रॉ ने दी हिदायत appeared first on SportzWiki Hindi.