Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: जॉनी बैरेस्टो को हैं उम्मीद भारत करेगा जोरदार पलटवार

इंग्लैंड की धरती पर चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से पीछे चल रही है. भारतीय टीम पर अब 5-0 की शर्मनाक हार का खतरा मंडराने लगा है.

इसी बीच 5-0 की हार को लेकर इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टों ने द टेलीग्राफ को एक इंटरव्यू दिया है. जिसमे उन्होंने रोचक बात कही है.

5-0 की बात करना जल्दबाजी 

द टेलीग्राफ को दिए गये अपने बयान में इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बैरेस्टों ने कहा,

“हाँ, हम अपनी घरेलू परिस्थतियों का बहुत अच्छी तरह से फायदा उठा रहे है और बहुत अच्छा खेल रहे है. हमें पता है, कि इन परिस्थतियों में कैसी क्रिकेट खेलनी है, लेकिन आप अभी ऐसा नहीं बोल सकते है, कि भारतीय टीम अब यहां से वापसी नहीं कर सकती है. 

भारतीय टीम टेस्ट की नंबर-1 साइड है और अभी इस सीरीज में बहुत सी क्रिकेट खेली जानी बाकि है, इसलिए मैं कहूँगा, कि अभी से 5-0 की बात करना सही नहीं है.”

5-0 से जीतने के लिए जारी रखना होगा शानदार प्रदर्शन 

इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बैरेस्टों ने आगे कहा, “मुझे लगता है, कि इंग्लैंड के 5-0 से जीतने की बात करना बहुत जल्दबाजी है. मौसम अब फिर से गर्म हो सकता है और साउथमटन व ओवल की पिच ड्राई हो सकती है. ऐसे में भारतीय टीम पलटवार भी कर सकती है, इसलिए हमें अभी भी सतर्क रहना होगा और भारत को हारने के लिए अपना 100% देते रहना होगा.”

5-0 से जीतना सपना 

Root tied Anderson's applause

बता दें, कि दूसरे टेस्ट मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा था, कि “5-0 से सीरीज जीतना हमारा सपना है. हमें 5-0 से जीतने के लिए पांच मैचों में लगातार शानदार प्रदर्शन करना होगा, हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है, कि हम आगे की ओर देखे और कोई भी मैच को आसानी से ना ले. “

बता दें, की द टेलीग्राफ को दिए गये अपने बयान में जॉनी बैरेस्टों ने बेन स्टोक्स के अदालत से बरी होने के मामले पर खुशी भी जताई.

 

The post ENG vs IND: जॉनी बैरेस्टो को हैं उम्मीद भारत करेगा जोरदार पलटवार appeared first on SportzWiki Hindi.