Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: बेन स्टोक्स के हाथो हुई एक और गलती टीम के इस साथी सदस्य को चोटिल कर भेजा अस्पताल

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की जीत में अहम योगदान दिया। इंग्लैंड का ये स्टार खिलाड़ी अपनी टीम की जीत का नायक रहने के बाद से ही सबसे बड़ा चेहरा बना हुआ है।

नेट प्रैक्टिस में बेन स्टोक्स के शॉट पर उनकी टीम का फिजियो हुआ घायल

लेकिन इस बीच जब तो भारत के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट जीत का जश्न मना रही है और बेन स्टोक्स के हाथों एक बड़ी गलती हो गई है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के फिजियो क्रेग डी वीमरन को नेट सेशल में बल्लेबाजी के दौरान बेन स्टोक्स के एक करारे शॉट पर चेहरे पर गेंद लग गई थी।

इंग्लैंड के फिजियो क्रेग की चोट की हुई सर्जरी

क्रेग डी वीमरन  जो स्टोक्स को गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन इनके एक करारे शॉट से गेंद सीधी क्रेग के चेहरे पर जा लगी जिसके बाद क्रेग को अस्पताल ले जाता गया जहां अब बात सामने आ रही है कि क्रेग डी वीमरन  के चेहरे पर एक गंभीर चोट लग गई है। इस चोट के कारण उन्हें अपने चेहरे की जॉव की सर्जरी करवानी पड़ी है और रात अस्पताल में ही गुजारनी पड़ी है।

नेट सेशन में इस तरह से चोट खाते देखे हैं कई केस

रिपोर्ट की माने तो इंग्लैंड क्रिकेट टीम के किसी खिलाड़ी के द्वारा साल भर में ये दूसरी बार हुआ है जब टीम के सपोर्टिंग स्टाफ को घायल कर दिया हो। वैसे क्रिकेट के खेल में कई बार ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है जब टीम के नेट सेशन में सपोर्टिंग स्टाफ खुद अपने खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करवा रहा होता है।

पेशी के कारण बेन स्टोक्स नहीं खेल पाएंगे अगला टेस्ट

वैसे अब आपको बता दें कि इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स बल्लेबाजी से नहीं लेकिन गेंदबाजी से सबसे बड़े नायक साबित हुए। लेकिन 9 अगस्त को खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को स्टोक्स की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। क्योंकि बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल मारपीट केस के सिलसिले में पेशी के लिए 6 अगस्त को ब्रिस्टल रवाना होना है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG vs IND: बेन स्टोक्स के हाथो हुई एक और गलती टीम के इस साथी सदस्य को चोटिल कर भेजा अस्पताल appeared first on SportzWiki Hindi.