भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी दमदार पारी के दम पर भारत को तीसरे टेस्ट मैच में जीत दिला दी है. भारत ने अपनी इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 कर दिया है.
विराट की दमदार पारियों से जीता भारत

बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने जहां इस मैच की पहली पारी में 97 रन की शानदार पारी खेली थी. वही इस मैच की दूसरी पारी में भी 103 रन का एक शानदार शतक लगाया था.
विराट को शानदार पारियों के लिए मिला ‘मैन ऑफ़ द मैच’

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को मैच में दो शानदार व दमदार पारियों के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया. इस मैच का ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए भारतीय टीम के कप्तान ने कहा, “आप इस टेस्ट मैच को वापस देखते हैं तो मुझे लगता है, कि मेरे और अजिंक्य के बीच साझेदारी इस मैच का टर्निंग पॉइंट थी और वह हमारे नजरिये से काफी महत्वपूर्ण भी थी.
पहली पारी में अजिंक्य रहाणे की मानसिकता स्पष्ट थी. वह शॉट लगाने की ओर देख रहा था. उसके शॉट काफी आकर्षक थे. वह एक ऐसा खलाड़ी है जो खेल को बदलने की क्षमता रखता है.
इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण में क्वालिटी गेंदबाज है, इसलिए उनके खिलाफ स्कोर करने के लिए दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है. अजिंक्य ने ऐसा संकल्प पहली पारी में दिखाया, तो पुजारा ने दूसरी पारी में ऐसा किया था.”
पत्नी को करता हूं ‘मैन ऑफ़ द मैच’ समर्पित

विराट ने अपनी पत्नी को अपना मैन ऑफ़ द मैच समर्पित करते हुए कहा, “मैंने 2014 की असफलताओं के बारे में सोचा नहीं है और मैं इस बार अपनी बल्लेबाजी का लुफ्त उठा रहा हूं. मैं अपना यह ‘मैन ऑफ़ द मैच’ अपनी पत्नी को समर्पित करता है. वह एक ऐसी शख्स है. जो हमेशा मुझे अच्छा करने के लिए मोटिवेड करती है. वह इस श्रेय की पूरी हकदार है.”
टीम की फिटनेस पर होता है गर्व
विराट ने आगे कहा, “सीरीज में सबसे तेज हमारे चार भारतीय तेज गेंदबाज ही रहे हैं, इसलिए मुझे अपने गेंदबाजो व टीम की फिटनेस स्तर पर गर्व महसूस होता है. हम विपक्षी बल्लेबाजी को गिफ्ट के तौर पर रन नहीं देना चाहते है. हम हर एक रन के लिए विपक्षी बल्लेबाजों से मेहनत करवाना चाहते है टेस्ट क्रिकेट में भी रन आसानी से नहीं मिलने चाहिए, इसलिए हम अपनी फील्डिंग के स्तर को अच्छा बनाये रखना चाहते है.
हम निश्चित रूप से मानते हैं, कि हम 0-2 से 3-2 तक सीरीज में वापस आ सकते हैं, हमें आगे के मैचों में भी सिर्फ जीत के लिए खेलेंगे.अगर हम खुद पर विश्वास नहीं करते तो शायद हम 2-1 नहीं कर पाते.
ड्रेसिंग रूम में हमेशा टीम का आत्मविश्वास महत्वपूर्ण है, और हमेशा जीत का चाह जरुरी है. हमें अगले दो टेस्ट मैच में भी प्रभावशाली प्रदर्शन करने की जरूरत है.”
The post ENG vs IND: शास्त्री को नजरअंदाज कर विराट ने इन्हें दिया इंग्लैंड में अपनी सफलता का श्रेय, किया मैन ऑफ द मैच समर्पित appeared first on SportzWiki Hindi.